Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'मैं किसी की बदतमीजी नहीं सहूंगा', ट्रोलर्स पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Amaal Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:28 IST

'बिग बॉस 19' के फिनाले के बाद भी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर के अंदर की छोटी-छोटी बातें और बयान अब सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गए हैं। इस बार विवाद गायक और संगीतकार अमाल मलिक को लेकर है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे। घर के अंदर उन्होंने तान्या मित्तल के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर दर्शकों और फैंस ने आपत्ति जताई।  

हालांकि शो खत्म होने के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार गरमा रहा है और फैंस ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग शुरू कर दी। विवाद तब और बढ़ गया जब अमाल के मैनेजर ने पोस्ट किया और लोगों से अपील की कि वे अमाल के परिवार और दोस्तों को इस मामले में न घसीटें। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तान्या के समर्थकों ने इसे गंभीरता से लिया।

उन्होंने अमाल से माफी मांगने को कहा। इस पूरे विवाद के बीच अमाल मलिक ने खुद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, "मैं पहले ही अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग चुका हूं, चाहे वह तान्या मित्तल के लिए हो या शो में शामिल अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए। शो से बाहर आने के बाद मेरा पहला पोस्ट तान्या के लिए ही था। इसके बावजूद मेरे मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों पर निशाना बनाया गया।

यह बिल्कुल गलत है, और लोग सिर्फ अपने फैंडम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।" अमाल ने कहा, ''मेरे और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती थी। शो में हमारे बीच कभी भी कोई रोमांटिक या भावनात्मक संबंध नहीं था।'' उन्होंने कहा, ''मैं अपने फैंस को आक्रामक होने से रोक सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा।'

गायक ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की, ''इस पूरे मामले को अब और बढ़ावा न दें। अब ड्रामा खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए। मैं पहले ही व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुका हूं और अब किसी भी तरह की बहस या ट्रोलिंग की जरूरत नहीं है। यह विवाद सिर्फ समय और ऊर्जा की बर्बादी है, जिसे रोकना जरूरी है।''

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Amaal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD