Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मैं यामी की फैन हूं', 'हक' की परफॉर्मेंस ने आलिया भट्ट का जीता दिल

Alia Bhatt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:24 IST

फिल्में केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि कभी-कभी उनका प्रभाव इतना गहरा होता है कि वे इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों तक को भी प्रभावित कर देती हैं। हाल ही में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' ने ऐसा ही प्रभाव डाला है। यामी गौतम की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों को भी दीवाना बना दिया है।

आलिया भट्ट ने 'हक' देखकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यामी गौतम की खुलकर तारीफ की और खुद को उनका फैन बताया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'हक' यामी गौतम की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। उन्होंने यामी को 'क्वीन' कहा और उनके अभिनय, दिल और मेहनत की तारीफ की।

आलिया ने लिखा, ''क्वीन यामी गौतम, आपकी 'हक' में परफॉर्मेंस जबरदस्त है और आपकी कला ने हर मोड़ पर मेरा दिल जीत लिया। आपने अपने किरदार में इतनी गहराई और प्रामाणिकता दिखाई कि मैं आपकी कायल हो गई।'' आलिया ने आगे लिखा, ''जैसा कि मैंने आपको फोन पर भी बताया कि मैं हमेशा आपका नया काम देखने के लिए उत्साहित रहती हूं और हर नए प्रोजेक्ट का इंतजार करती हूं।

मैं आपकी फैन हूं। 'हक' की सफलता के लिए आपको बधाई।'' उन्होंने लिखा, ''मैं हमेशा आपकी कला का सम्मान करती हूं और आपका काम मुझे बेहद पसंद आता है। इस तरह, फिल्म ने न केवल दर्शकों को बल्कि इंडस्ट्री के सहकर्मियों को भी प्रभावित किया।'' सिर्फ आलिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी यामी और फिल्म 'हक' की टीम की सराहना की है।

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी यामी और इमरान हाशमी की तारीफ की थी। फराह खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''यामी, आप हर अवॉर्ड लेने के लिए तैयार हो जाओ, आपकी परफॉर्मेंस अद्भुत है। ये इमरान हाशमी की भी अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है।'' 'हक' फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

 

Tags: Alia Bhatt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD