Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरिका द्रोणावल्ली : ग्रैंडमास्टर बनने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

Sports News, Chess
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:22 IST

भारतीय शतरंज की दुनिया में हरिका द्रोणावल्ली का नाम बेहद प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। वह उन चुनिंदा महिला खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन किया है। हरिका द्रोणावल्ली का जन्म 12 जनवरी 1991 को गुंटूर, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर बाला कुटीर स्कूल में पढ़ाई की।

बेहद कम उम्र में शतरंज खेलने का अभ्यास शुरू करने वाली हरिका ने अंडर-9 नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने अंडर-10 लड़कियों के लिए वर्ल्ड यूथ शतरंज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। कोच एनवीएस रामाराजू ने बतौर खिलाड़ी निखारा। हरिका ने 2012, 2015 और 2017 में महिला वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते।

2016 में, उन्होंने चीन के चेंगदू में फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीता और फिडे महिला रैंकिंग में दुनिया में 5वीं रैंक पर पहुंचीं। वह 2024 में 45वें शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा थीं। हरिका 2025 में फिडे महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उपलब्धियों पर गौर करें तो हरिका ने 2003 में वुमन इंटरनेशनल मास्टर का खिताब जीता था।

ये खिताब जीतने वाली एशियाई महाद्वीप की वह सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनीं। 2004 में वुमन ग्रैंडमास्टर खिताब, 2007 में इंटरनेशनल मास्टर खिताब, और 2011 में ग्रैंडमास्टर खिताब उन्होंने जीता। ग्रैंडमास्टर बनने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। 2009 में उन्होंने नेशनल विमेन चेस चैंपियनशिप, चेन्नई में गोल्ड मेडल जीता था।

पिछले 16 साल में वह विमेन 'ए' चैंपियनशिप, विमेन 'बी' चैंपियनशिप, नेशनल जूनियर गर्ल्स और सब-जूनियर गर्ल्स टाइटल्स समेत नेशनल लेवल टूर्नामेंट्स में 16 मेडल जीत चुकी हैं। ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी एस. विजयलक्ष्मी थीं। उन्होंने वर्ष 2001 में यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया था। हरिका को भारत सरकार ने साल 2007-08 के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2019 में, उन्हें खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sports News , Chess

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD