Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मनोज सरकार: कभी रैकेट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, चुनौतियों से लड़कर देश को पैरालंपिक में दिलाया था मेडल

Sports News, Badminton, Manoj Sarkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:13 IST

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने चुनौतियों से लड़कर देश का मान बढ़ाया है। 2020 टोक्यो पैरालंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनोज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और आदर्श हैं। 12 जनवरी 1990 को उत्तराखंड के रुद्रपुर में जन्मे मनोज जब महज डेढ़ साल के थे, तो उन्हें तेज बुखार आया। 

परिवार के आर्थिक हालात ऐसे नहीं थे कि बेटे का इलाज किसी अच्छे हॉस्पिटल में करा सके। ऐसे में एक झोलाछाप डॉक्टर से मनोज का इलाज कराया गया। गलत दवाओं से मनोज के पैर में कमजोरी आ गई। मनोज बचपन से ही परिवार के हालात को अच्छी तरह समझते थे। 

यही वजह रही कि स्कूल की छुट्टियों में वह पिता के साथ लोगों के घरों में जाकर पुताई का काम करते, ताकि दो पैसे घर आ सकें। मनोज को बैडमिंटन बेहद पसंद था। जब बच्चों को बैडमिंटन खेलते देखा, तो रैकेट खरीदने की जिद्द की, लेकिन परिवार के पास इसके लिए पैसे नहीं थे। 

मां ने बेटे के दर्द को समझा और खेतों में काम करके कुछ पैसे जुटाए ताकि बेटे के लिए सेकेंड हैंड रैकेट खरीदा जा सके। मनोज बेहद प्रतिभाशाली शटलर साबित हुए। उन्होंने इंटरमीडिएट तक सामान्य खिलाड़ी के तौर पर तीन राज्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 

मनोज की स्किल्स को देखते हुए बैडमिंटन प्लेयर डीके सेन ने उन्हें पैरा-बैडमिंटन टीम के लिए खेलने की सलाह दी। इसी सलाह ने मनोज की जिंदगी बदल दी। शानदार प्रदर्शन करते हुए मनोज ने इंटरनेशनल पैरा-बैडमिंटन टीम में जगह बनाई, लेकिन साल 2017 में सिर से पिता का साया उठ गया। हालांकि, मनोज के हौसले नहीं टूटे।

एसएल3 श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए मनोज सरकार ने बीडब्ल्यूएफ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2013 में पुरुष युगल में गोल्ड और मिश्रित युगल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद एशियन पैरा गेम्स 2014 में सिल्वर मेडल जीता। साल 2015 में उन्होंने पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप मे एकल में ब्रॉन्ज और युगल में गोल्ड अपने नाम किया। 

एशियन पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2016 में एक गोल्ड समेत कुल 2 पदक जीते। इसके बाद साल 2017 में पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक और ब्रॉन्ज अपने नाम किया। साल 2019 में एक बार फिर पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। 

2020 टोक्यो ओलंपिक मनोज सरकार के लिए बेहद खास था, जिसमें उन्होंने देश को एकल वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जिताया। बैडमिंटन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनोज सरकार को साल 2018 में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sports News , Badminton , Manoj Sarkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD