Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बर्थडे स्पेशल: क्रिस्टी एली, कॉमिक टाइमिंग की क्वीन! जिन्हें साइंटोलॉजी से था प्यार

Special Day, Hollywood, Eli Christie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:04 IST

विरले कलाकार होते हैं जो अपनी शख्सियत से जुड़े राज पर खुलकर बात करते हैं। क्रिस्टी एली ऐसी ही थीं! प्रसिद्ध अमेरिकी अदाकारा, को साइंटोलॉजी से अगाध प्यार था, एक ऐसा धर्म जो तर्क पर आधारित होता है। पर्दे के पीछे क्रिस्टी एली की पहचान काफी हद तक साइंटोलॉजी की मुखर समर्थक और रक्षक के रूप में थी, जो विज्ञान कथा लेखक एल. रॉन हबर्ड द्वारा स्थापित एक विवादास्पद और अत्यधिक आलोचना का शिकार धर्म है।

एली, 40 साल तक एक कट्टर साइंटोलॉजिस्ट थीं। कहती थीं कि “प्रेस द्वारा गढ़े गए रहस्य में ज्यादातर साइंटोलॉजी को छिपाकर रखा गया है,” अपनी आत्मकथा “द आर्ट ऑफ मेन (आई प्रेफर माइन अल डेंटे)” में लिखा, “यह वास्तव में विश्लेषणात्मक और समझने में आसान है। 

इसमें एलियंस का कोई जिक्र नहीं है, हालांकि मैं उनमें से कुछ से मिलना चाहूंगी और मानती हूं कि ब्रह्मांड की विशालता में हम अकेले नहीं हैं।” एक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री ने अपने जीवन के हर छोटे-बड़े अनुभव को साझा किया। बताया कि 1979 में जब वो कोकीन की आदी थीं तो खुद को समझने में साइंटोलॉजी ने काफी मदद की।

एली बेहद खुशमिजाज और हर दिल अजीज कलाकार का नाम है। इनका जन्म 12 जनवरी 1951 को विचिटा, कंसास, अमेरिका में हुआ था। अपनी उच्च-ऊर्जा वाली अदाकारी, शानदार कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाली भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं, खासकर 1980 और 1990 के दशक में।

क्रिस्टी का फिल्मी करियर 1970 के दशक के अंत में शुरू हुआ जब उन्होंने टीवी शो क्वार्क में छोटा सा रोल किया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने 1982 में स्टार ट्रैक II: द रैथ ऑफ खान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी सच्ची प्रसिद्धि तब आई जब उन्हें सिटकॉम 'चीयर्स' (1987–1993) में रेबेका होवे का किरदार मिला, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई और इस भूमिका के लिए उन्होंने एमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीते। 'चीयर्स' के अलावा, उन्होंने वेरोनिका क्लोजेट (1997–2000) में मुख्य भूमिका निभाई और फिल्मों में भी लुक हू इज टॉकिंग जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनके तीन भाग दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए। 

उनके अभिनय की विविधता उन्हें टीवी और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में सम्मान दिलाने में मदद करती थी। जीवन के निजी पहलुओं में क्रिस्टी एली ने वजन घटाने, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर कई बार खुलकर बात की। उन्होंने खुद के अनुभवों पर आधारित शोज और किताबें भी प्रकाशित कीं। 

वे कई पुरस्कार और नामांकन से सम्मानित रहीं, जिनमें दो एमी अवॉर्ड्स, एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और दो पीपल्स चॉइस अवॉर्ड्स शामिल हैं। क्रिस्टी एली ने 2000 के दशक में डांसिंग विद द स्टार्स जैसे रिएलिटी शो में भी भाग लिया और अभिनय के साथ-साथ एक मनोरंजक टीवी पर्सनालिटी के रूप में भी पहचान बनाई।

जीवन के अंतिम वर्षों में उन्हें कोलन कैंसर हो गया था और उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए 5 दिसंबर 2022 को 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

 

Tags: Special Day , Hollywood , Eli Christie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD