Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड: बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने इतिहास रचा

इस मामले में नंबर-2 बने कोहली

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:01 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पछाड़ दिया। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

वहीं, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 91 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली। इसी के साथ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,068 रन बना लिए हैं। 

वहीं, कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 46.77 की औसत से 28,016 रन बनाए थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों में 48.25 की औसत से 34,357 रन बनाए। इस पारी के साथ कोहली 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले सबसे तेज क्रिकेटर बन गए हैं। 

कोहली ने 623 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 644 पारियों की जरूरत पड़ी थी। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसी के साथ रोहित वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए। 

रोहित ने बतौर वनडे ओपनर 329 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (328) को पछाड़ दिया है। बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि हेनरी निकोल्स ने 62 रन जुटाए। 

इनके अलावा, डेरिल मिशेल ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रेयस अय्यर ने 49 रन की पारी खेली।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD