Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

7 साल की उम्र से सीखा प्यारेलाल के भतीजे ने संगीत, 'तेरे बिन' से छाए, 'मेलोडी' को मानते हैं गाने की आत्मा

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Mithoon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 16:54 IST

सात साल की छोटी उम्र से संगीत सीखने वाले मिथुन ने अपनी मधुर धुनों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। उनका मानना है कि हर गाने की आत्मा मेलोडी में ही बसती है और बिना मेलोडी के कोई गाना पूरा नहीं हो सकता। मशहूर म्यूजिक कंपोजर मिथुन का 11 जनवरी को जन्मदिन है। 

मिथुन ने 11 साल की उम्र से ही संगीत की तालीम लेना शुरू कर दिया था और अपने पिता नरेश शर्मा के साथ स्टूडियो भी जाया करते थे। उनके पिता भी संगीत जगत से संबंध रखते हैं। उनके दादा भी संगीतकार थे। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी में से एक प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा, मिथुन के चाचा थे।

मिथुन ने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'जहर' के गाने 'वो लम्हे' से की, जो रीक्रिएटेड था। इसके बाद 'कलियुग' में 'अब तो आदत सी है मुझको' जैसे गाने ने उन्हें नोटिस करवाया। असली सफलता उन्हें साल 2007 में मिली, जब फिल्म 'अनवर' के गाने 'तोसे नैना लागे' और 'मौला मेरे' सुपरहिट हुए, लेकिन सबसे बड़ा ब्रेकपॉइंट आया 'तेरे बिन' गाने से, जिसे आतिफ असलम ने गाया था। 

इस गाने ने उन्हें पहला स्टारडस्ट अवॉर्ड दिलाया और उन्हें 'तेरे बिन' कंपोजर के नाम से जाना जाने लगा। साल 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने मिथुन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यह गाना आज भी लाखों दिलों में बस्ता है।

इसके अलावा उन्होंने कई हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया, जैसे 'अलोन', 'आल इज वेल', 'कयामत से कयामत तक', 'ट्रैफिक', 'शिवाय', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'एक विलेन', 'सनम रे', 'की एंड का', 'बागी 2', 'कबीर सिंह', 'खुदा हाफिज', 'राधे श्याम', और 'गदर 2'। मिथुन ने गैर-फिल्मी एल्बम में भी काम किया। वह आतिफ असलम और अभिजीत सावंत के साथ जुड़े रहे और कई एल्बम में काम किया। 

उनकी धुनें रोमांटिक, भावुक और यादगार होती हैं, जो सुनने वालों को लंबे समय तक साथ रखती हैं। मिथुन मेलोडी को गाने की ताकत और आत्मा दोनों मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मेलोडी का क्या महत्व है। उन्होंने कहा, “संगीत बनाना और सुनना एक प्रक्रिया है। 

हर गाने की एक आत्मा होती है। यह लोगों की पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन बिना मेलोडी के गाना बन ही नहीं सकता। मेरा मानना है कि गाने की ताकत और आत्मा दोनों मेलोडी होती हैं।” मिथुन ने साल 2022 में मशहूर गायिका पलक मुच्छल से शादी की।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Mithoon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD