Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल : एरिना सबालेंका ने बचाया ताज, करियर का 22वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

Sports News, Tennis, Tennis Player, Aryna Sabalenka, Brisbane International, Marta Kostyu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 16:24 IST

वर्ल्ड नंबर 1 एरिना सबालेंका ने मार्टा कोस्तयुक को 6-4, 6-3 से हराकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का ताज बचाया। यह मुकाबला रविवार को पैट राफ्टर एरिना में 1 घंटे और 18 मिनट तक चला। बेलारूस की सबालेंका का ऑस्ट्रेलिया में पांचवां और उनके करियर का 22वां खिताब था, जिससे वह एक्टिव खिलाड़ियों में सर्वाधिक डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीतने के मामले में विक्टोरिया अजारेंका से आगे निकल गईं। 

सबालेंका अब वीनस विलियम्स और इगा स्विएटेक के बाद तीसरे स्थान पर आ गई हैं। सबालेंका ने शुरुआत में ही दबाव बनाते हुए पहले सेट में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन 23 वर्षीय कोस्तयुक ने वापसी की, उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर सेट को 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि, यह रिकवरी नाकाफी थी। सबालेंका ने 40 मिनट का पहला सेट अपने नाम कर लिया।

सबालेंका ने छह गेम जीतकर दूसरे सेट पर नियंत्रण कर लिया और 3-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने 4-1 की बढ़त को एक ड्रॉप शॉट और क्रॉसकोर्ट फोरहैंड विनर के कॉम्बिनेशन से सुनिश्चित किया, जिसके कुछ गेम बाद आराम से मैच जीत लिया। सबालेंका सीजन की शुरुआत में डब्ल्यूटीए 500 खिताब का बचाव करने वाली तीसरी महिला बन गई हैं।

इस सूची में सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा भी शामिल हैं। खिताबी जीत के बाद सबालेंका ने कहा, "सबसे पहले, मैं मार्ता और उनकी टीम को सीजन की शानदार शुरुआत के लिए बधाई देना चाहती हूं। मैं आपको इस सीजन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मुझे उम्मीद है कि हम कुछ अन्य मौकों पर फाइनल में आमने-सामने होंगे। यह जीत बहुत खास है। 

मैं इस सीजन की शुरुआत बहुत अच्छे नोट पर करके खुश हूं। मैंने इस पूरे हफ्ते जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे खुश हूं।" साल 2026 का अपना पहला खिताब जीतने के बाद सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन पर ध्यान दे रही हैं। वह मेलबर्न में तीसरे खिताब की तलाश में नंबर 1 सीड के तौर पर उतरेंगी। इस बीच, कोस्तयुक सोमवार को डब्ल्यूटीए रैंकिंग में टॉप 20 में लौट आएंगी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Aryna Sabalenka , Brisbane International , Marta Kostyu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD