Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एसके अस्पताल में नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

बेटियों को सम्मान और समान अधिकार देना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी: चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 15:11 IST

समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एसके अस्पताल, अमृतसर में “बेटियों के लिए लोहड़ी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में जन्मी नवजन्मी बेटियों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, उन्हें पारंपरिक लोहड़ी भेंट की गई तथा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि बेटियाँ किसी भी रूप में बेटों से कम नहीं हैं और उन्हें समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों को बधाई दी और नवजन्मी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि“बेटियों का सम्मान करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उन्हें समान अधिकार और अवसर देना भी है। आज बेटियाँ शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं। यह गर्व की बात है कि पंजाब जैसे प्रगतिशील राज्य में अब बेटियों के जन्म पर भी लोहड़ी जैसे त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें।एसके अस्पताल की निदेशक राजवंत कौर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने के उद्देश्य से पिछले नौ वर्षों से लगातार “बेटियों की लोहड़ी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि बेटियाँ समाज की धरोहर हैं और उन्हें शिक्षा, सम्मान और समान अधिकार देना समय की मांग है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज में समानता का संदेश दिया।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD