Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी : लालजीत सिंह भुल्लर

कहा, वाहन मालिक घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 14:47 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट  लगवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इसके तहत अब तक राज्य के कुल 64,24,336 वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेटें लगाई जा चुकी हैं।पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पंजीकृत वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का कार्य एम/एस एग्रोस इम्पैक्श इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा था, जिसका टेंडर 8 जनवरी, 2026 को समाप्त हो गया है। 

आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने तुरंत पहल करते हुए उसी ऑनलाइन प्रक्रिया को जारी रखते हुए यह कार्य सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एस.आई.ए.एम.) को सौंप दिया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब वाहन मालिक अपने वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाने के लिए एस.आई.ए.एम./उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट पोर्टल (www.siam.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और वाहन मालिक घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से वाहन मालिकों की परेशानी कम होगी और उन्हें आर.टी.ओ. कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के इस कदम से आम लोगों को उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाने के लिए किसी भी अनधिकृत एजेंट या बिचौलिए के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य भर में अब तक कुल 64,24,336 वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेटें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने शेष वाहन मालिकों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द अपने वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि चालान आदि से बचा जा सके।

परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने आम लोगों के हित में यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि हर कार्य में पारदर्शिता लाई जाए, लोगों की परेशानी समाप्त की जाए तथा एजेंटों और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों, मोटर वाहन अधिनियम तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगवाना अनिवार्य किया गया है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD