Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिर्जापुर द फिल्म': मौत के मुंह से वापस आएगा ये किरदार, श्रिया पिलगांवकर फोटो कीं शेयर

Pankaj Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shriya Pilgaonkar, Ali Fazal, Shweta Tripathi, Divyenndu, Rasika Dugal, Mirzapur, Mirzapur The Film
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 18:21 IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इलाके में फैले अपराध, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइम–थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन वन और सीजन टू ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। इस वेब सीरीज पर एक फिल्म भी बन रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का शीर्षक 'मिर्जापुर द फिल्म' रखा गया है। 

इस फिल्म में एक अहम किरदार आपको फिर से दिखाई देगा, जिसका द एंड वेब सीरीज के पहले पार्ट में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की गोली से हो गया था। अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने वह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। श्रिया पिलगांवकर ने मिर्जापुर के सीजन वन में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था। 

इसमें स्वीटी की हत्या उसके ही विवाह समारोह में मुन्ना भैया द्वारा कर दी जाती है, जब वह गर्भवती होती है। फिलहाल 'मिर्जापुर द फिल्म' शूटिंग कर रही है। श्रिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर फिल्म के क्लैपबोर्ड की थी, जबकि दूसरी तस्वीर में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुगल और अन्य कलाकारों के साथ एक ग्रुप फोटो है। 

कैप्शन में श्रिया ने लिखा, "8 साल बाद... अंदाजा लगाओ कौन मौत के मुंह से वापस आ गया है। मिर्जापुर फिल्म। फिलहाल शूटिंग चल रही है। जल्द मिलेंगे।" मिर्जापुर का सीजन वन 2018 में रिलीज हुआ था। श्रिया के पोस्ट से उनके फैंस उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या फिल्म में विक्रांत मैसी भी है? बता दें सीजन वन में विक्रांत मैसी भी मुन्ना भैया के हाथों मारे गए थे। 

पहले सीजन में एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा ने अहम् किरदार निभाए थे। दूसरे सीजन में विक्रांत और श्रिया को छोड़कर पहले सीजन के मुख्य कलाकार बरकरार रखे गए हैं। दूसरे सीजन में विजय वर्मा, ईशा तलवार, लिलिपुट, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पैन्युली, अनंगशा बिस्वास और नेहा सरगम सहित कई कलाकारों ने एंट्री ली थी। 

श्रिया जल्द ही प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। सैफ और अक्षय ने आखिरी बार 'टशन' में साथ काम किया था, जो फ्लॉप रही थी। श्रिया की बात करें तो उन्होंने 2013 में मराठी फिल्म 'एकुलती एक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था। 

श्रिया ने 'फैन' से अपने हिंदी अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने 'गिल्टी माइंड्स', 'द ब्रोकन न्यूज' और 'ताजा खबर' जैसी सफल वेब सीरीज से अपनी पहचान बनाई। 'गिल्टी माइंड्स' और फिल्म 'इश्क-ए-नादान' में भी उन्होंने काम किया।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shriya Pilgaonkar , Ali Fazal , Shweta Tripathi , Divyenndu , Rasika Dugal , Mirzapur , Mirzapur The Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD