Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पवित्र वेईं किनारे विकास को नई गति

सैदोंवाल से भूषा पुल तक 3 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी: संत बलबीर सिंह सींचेवाल

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Karambir Singh Ghuman, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

(दसूहा), होशियारपुर , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 17:55 IST

राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षण के अग्रदूत संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने आज दसूहा के गांव गालोवाल का दौरा कर पवित्र वेईं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रही।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पवित्र वेईं के किनारे बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, बाढ़ व कटाव से हुए नुकसान तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि पवित्र वेईं के साथ सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने टेरकियाने से सुल्तानपुर लोधी तक जाने वाली पवित्र वेईं के किनारे दसूहा क्षेत्र के गांव सैदोंवाल से भूषा पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

इस परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिससे दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि पवित्र वेईं पर एक महत्वपूर्ण गेट के निर्माण से जुड़ी समस्या भी लंबे समय से लंबित थी। 

अब करीब 3.5 लाख रुपए की लागत से इस गेट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पेयजल समस्या पर बोलते हुए संत सींचेवाल ने कहा कि जिन गांवों में पीने के पानी की किल्लत है, वहां पहले भी टैंकर उपलब्ध करवाए गए हैं और जो गांव अब तक वंचित रह गए हैं, उन्हें भी जल्द टैंकर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पवित्र वेईं के तेज बहाव के कारण कुछ स्थानों पर कटाव व नुकसान हुआ है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक ठोकरें, पुल निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभागों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार से फंड लेकर प्राथमिकता के अनुसार कार्य शुरू किए जाएंगे।

विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण ने कहा कि पवित्र वेईं से जुड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क निर्माण, गेट, पुल, जल निकासी और कटाव से सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरपंचों व ग्रामीणों द्वारा रखी गई जायज मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

बैठक के अंत में संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने जिला प्रशासन, एसडीएम और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने भी बाबा सींचेवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पर्यावरण, जलभराव और बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो पाया है।

इस मौके पर एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौड़ा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Karambir Singh Ghuman , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD