Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

जयंती विशेष : सीधी-सरल प्रेम कहानियों को पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक, जिनका 'जासूस' घर-घर पहुंचा

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 15:25 IST

भारतीय सिनेमा के निर्देशक बासु चटर्जी एक ऐसा नाम है, जिन्हें मिडिल-ऑफ-द-रोड सिनेमा का पायनियर भी कहा जाता है। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट और पैरेलल सिनेमा के बीच संतुलन बनाती थीं। बासु चटर्जी की फिल्में सीधी-सरल प्रेम कहानियां, भारतीय मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी, वैवाहिक जीवन की चुनौतियां और हल्के-फुल्के ह्यूमर को बिना ज्यादा मेलोड्रामा या एक्शन के पेश करती हैं। 

10 जनवरी को बासु चटर्जी की जयंती है। बासु चटर्जी की खासियत थी कि उनकी कहानियां बिना लाग लपेट के आम जन की कहानियों से मिलती-जुलती थी। उनका जन्म 10 जनवरी 1930 को अजमेर (राजस्थान) में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई में कार्टूनिस्ट और इलस्ट्रेटर के रूप में करियर शुरू किया और 18 साल तक एक मैगजीन के लिए काम किया। 

साल 1966 में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 1969 में आई 'सारा आकाश' थी, जिसमें वैवाहिक जीवन की परेशानियों को संजीदा तरीके से दिखाया गया। उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत सरल प्रेम कहानियां थीं, जहां हीरो गुंडों से नहीं लड़ता, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से प्यार निभाता है। 

अमोल पालेकर को मिडिल क्लास आदमी का चेहरा बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उनकी सफल फिल्मों की लिस्ट में साल 1975 में आई 'छोटी सी बात', 1974 की 'रजनीगंधा', चितचोर, खट्टा-मीठा, बातों बातों में आदि शामिल हैं। वह शानदार टीवी शो भी लेकर आए। दूरदर्शन चैनल के लिए उन्होंने आइकॉनिक धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी बनाया, जिसका प्रसारण साल 1993 से 1997 तक चला। 

टीवी शो में राजित कपूर ने बंगाली जासूस का किरदार निभाया। वहीं, 1985 में आए शो रजनी में प्रिया तेंदुलकर ने सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। इन धारावाहिकों ने अस्सी और नब्बे के दशक में घर-घर पहुंचकर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। बासु चटर्जी की फिल्में आम लोगों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के बीच भी बहुत पसंद की जाती थी। 

उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'सारा आकाश' थी, जिसे उन्होंने फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन और मैक्सिकन जैसी विदेशी फिल्मों को देखकर मिले अनुभव के आधार पर बनाया था। उनके अनुसार, इस फिल्म पर सबसे खास तारीफ उस समय के प्रसिद्ध निर्देशक मृणाल सेन ने की थी। मृणाल सेन ने कहा था, "हम लोग तो दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं, लेकिन आपने यह फिल्म हमारे लिए बनाई है।" बासु चटर्जी की विरासत और टीवी, सिनेमा में दिया योगदान टाइमलेस है। 4 जून 2020 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD