Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अदा शर्मा ने कहा- फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी, बताया क्या करने से तेज होगा दिमाग, मन होगा शांत

Adah Sharma, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 15:20 IST

अभिनेत्री अदा शर्मा हेल्थ को लेकर जागरूक रहती हैं और उनका मानना है कि फिजिकल के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है। आमतौर पर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसके परिणाम बेहद खराब होते हैं। अदा का मानना है कि दिमाग को भी वर्कआउट की जरूरत पड़ती है। कुछ वर्कआउट को वह खुद पर भी लागू करती हैं। 

मेंटल हेल्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान, योग, पजल्स और ब्रेन एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं। अदा शर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में मेंटल हेल्थ के महत्व पर खुलकर चर्चा की। 

आज के व्यस्त जीवन में जहां लोग जिम जाकर शरीर को फिट रखने पर जोर देते हैं, वहीं अदा ने जोर दिया कि दिमाग की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है। अदा शर्मा ने बताया, "निश्चित रूप से हेल्थ एक बहुत महत्वपूर्ण चीज है।

अगर हेल्थ अच्छी नहीं है तो आप काम ही नहीं कर पाएंगे। लेकिन यह समझना जरूरी है कि सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही जरूरी नहीं है। फिजिकल हेल्थ अच्छी रखने के लिए आपकी मेंटल हेल्थ मजबूत होना भी बहुत आवश्यक है। हालांकि, आमतौर पर लोग केवल फिजिकल हेल्थ पर फोकस करते हैं। मुझे लगता है कि जितना आप फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देते हैं, उतना ही आपको मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। 

दिमाग को वर्कआउट की जरूरत पड़ती है।" उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए हेल्थ पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वहां कई ब्रेन टीजर्स पोस्ट किए हैं, जो दिमाग के लिए चुनौतीपूर्ण और फायदेमंद हैं। अदा ने एक हाथ से धीरे-धीरे और दूसरे हाथ से तेजी से थपथपाने वाले वीडियो का उदाहरण दिया। इसी तरह, एक हाथ से गोल घुमाना और दूसरे हाथ से चौकोर आकार बनाना। 

ये व्यायाम ब्रेन के लेफ्ट और राइट दोनों हिस्सों को सक्रिय करते हैं। अभिनेत्री का मानना है कि दिमाग को मजबूत रखना जीवन की सफलता के लिए जरूरी है। सभी को सलाह है कि ब्रेन को नियमित रूप से चुनौती दें, ताकि वह मजबूत बना रहे। कुछ आसान व्यायाम घर पर ही किए जा सकते हैं और इनका कोई खर्च नहीं है।

'द केरल स्टोरी' फेम अदा ने इसे सरल भाषा में समझाते हुए कहा, " शरीर में बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, हैमस्ट्रिंग जैसी मसल्स होती हैं। आप हर मांसपेशी पर काम करते हैं। अगर आप सिर्फ बाइसेप्स बनाएंगे और हैमस्ट्रिंग कमजोर रहेगी, तो हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई तो बाइसेप्स की ताकत का कोई फायदा नहीं होगा। इसी तरह, आपको अपने ब्रेन पर भी काम करना चाहिए।"

 

Tags: Adah Sharma , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD