Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तुमकुरु में क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर, चार की मौत, सात घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 15:18 IST

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में वसंतनरसपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास कोरा इलाके में शुक्रवार सुबह क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये लोग केरल के सबरीमाला से लौट रहे थे। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही क्रूजर गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

मृतकों की पहचान छह साल की साक्षी, 30 साल के वेंकटेशप्पा, 35 साल के मराथप्पा और 40 साल के गविसिद्धप्पा के रूप में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब यह ग्रुप केरल में सबरीमाला तीर्थयात्रा से लौट रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनमें से दो की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि क्रूजर में 11 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे।

पीड़ित 5 जनवरी को सबरीमाला के लिए निकले थे। दो गांवों के श्रद्धालुओं ने यह तीर्थयात्रा की थी। साक्षी, जो क्लास 1 में पढ़ रही थी, दूसरी बार सबरीमाला जा रही थी। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 4.40 बजे हुआ और सभी मृतक कोप्पल जिले के कुकानूर के रहने वाले थे। यह घटना कोरा पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टि में ड्राइवर को नींद लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज जारी है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उनके परिजन भी आने लगे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी 24 नवंबर 2025 को, कोलर जिले के अब्बेनाहल्ली गांव में तड़के सुबह एक फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकराने के बाद एक कार अंडरपास में गिर गई, जिससे सबरीमाला जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। हादसे के समय सभी दोस्त केरल में सबरीमाला जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि तेज रफ़्तार के कारण गाड़ी फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार, उसमें बैठे लोगों के साथ, लगभग 100 मीटर नीचे अंडरपास में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD