Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

एन. चंद्रबाबू नायडू ने कोनासीमा में गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वे, नारियल के नुकसान पर मुआवजे का निर्देश

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 14:12 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कोनासीमा जिले में गैस वेल ब्लोआउट से प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। गैस वेल ब्लोआउट कुएं से प्राकृतिक गैस या कच्चे तेल के अनियंत्रित रिसाव को कहते हैं। उन्होंने मलिकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से स्थिति का जायजा लिया, जहां ओएनजीसी की एक गैस वेल में ब्लोआउट होने से आग लगी हुई है और आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री मंडपेटा विधानसभा क्षेत्र के रायवरम पहुंचे। वहां उन्होंने ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, कोनासीमा जिला कलेक्टर महेश कुमार, सांसद हरीश और स्थानीय विधायक वराप्रसाद के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में ब्लोआउट को नियंत्रित करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि आग को पूरी तरह बुझाने और ब्लोआउट रोकने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम से कम किया जाए। साथ ही आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त नारियल के पेड़ों के मालिकों को उचित मुआवजा देने के सख्त निर्देश दिए।

यह घटना स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि नारियल के बागानों पर इसका सीधा असर पड़ा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएगी। बैठक के दौरान ओएनजीसी अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञ टीमों को लगाया गया है और जल्द ही स्थिति को नियंत्रित करने की उम्मीद है। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से हुए नुकसान की भरपाई और जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD