Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 12:25 IST

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' एक दूसरे की पोल खोलते दिख रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 कपिल शर्मा पवन सिंह से कहते हैं कि अगर किसी कपड़े में उनका दिन अच्छा नहीं बीतता है तो वे कपड़े रिपीट नहीं करते। 

जवाब देते हुए पवन कहते हैं कि हां, ये सही है और मैं काले कपड़ों से परहेज करता हूं। ये सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है क्योंकि बगल में मनोज तिवारी काले कपड़े पहनकर बैठे हैं। प्रोमो में निरहुआ इस बात का खुलासा करते हैं कि मनोज तिवारी ने जितने भी ड्राइवर रखे हैं, वो भोजपुरी सिंगर्स के नाम पर हैं। पहले उनके ड्राइवर का नाम रवि था, दूसरे का नाम पवन था और अब जिसे रखा है उसका नाम दिनेश है। 

हालांकि सफाई देते हुए मनोज तिवारी बताते हैं कि ये सिर्फ इत्तेफाक है, जानबूझकर कुछ नहीं किया गया। शो में मनोज तिवारी इस बात का दावा भी करते हैं कि रवि किशन को राजनीति में लाने वाले भी वही हैं, लेकिन वो मानें तब न। दिनेश बताते हैं कि वे सभी मनोज भैया को देखकर ही राजनीति में आए हैं। बीते साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही पवन सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 

पहले कहा गया था कि सिंगर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के एक सिपाही के तौर पर काम करने का फैसला किया। शो का प्रोमो बहुत ही मजेदार है, जिसमें सभी भोजपुरी सॉन्ग 'लॉलीपॉप' पर डांस करते दिख रहे हैं। पूरा शो 10 जनवरी को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है और दर्शक शो के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 

Tags: Kapil Sharma , The Kapil Sharma Show , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD