Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फरहान अख्तर के जीवन में 'दूसरा प्यार' बेहद अहम, जो दूर करता है तनाव

Farhan Akhtar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 12:13 IST

मुंबई में जन्मे फरहान अख्तर सिर्फ बॉलीवुड के बड़े अभिनेता और निर्देशक ही नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी जिंदगी में कला और खेल दोनों का खास महत्व है। बचपन से ही फरहान ने जिंदगी को खुलकर जिया और अपने माता-पिता से सीखा कि जीवन में सवाल पूछना और नया सीखना कितना जरूरी है। उनके पिता जावेद अख्तर और मां हनी ईरानी ने उन्हें कभी भी किसी धर्म या समाज की बंदिशों में नहीं रखा। 

यही वजह है कि फरहान ने हर चीज में अपनी स्वतंत्र सोच और जुनून को अपनाया। बचपन में वह अक्सर दोस्तों के साथ क्रिकेट और फुटबॉल खेलते थे। वह इन्हें अपनी जिंदगी का दूसरा प्यार बताते हैं। आज भी उनके लिए स्पोर्ट्स सिर्फ खेल नहीं, बल्कि तनाव दूर करने और रिलैक्स होने का सबसे बड़ा जरिया हैं। फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। 

उनके पिता, जावेद अख्तर, एक प्रसिद्ध गीतकार और स्क्रीनप्ले राइटर हैं, जबकि उनकी मां, हनी ईरानी, भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने बचपन से ही सवाल करना और चीजों की जड़ तक पहुंचना सीखा। यही सोच उनके करियर में भी दिखती है। एक सहायक निर्देशक के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में सफर शुरू किया। उन्होंने पहले 'लम्हे' (1991) और 'हिमालय पुत्र' (1997) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। 

इसके बाद, उन्होंने 'दिल चाहता है' (2001) से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म ने न केवल युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की, बल्कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य' (2004) और 'डॉन' (2006) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें उनकी रचनात्मकता और नई सोच साफ दिखाई देती थी।

हालांकि, फरहान के करियर की एक खास बात यह है कि वह सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा और 'रॉक ऑन!!' (2008) से अपने अभिनय का सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (2011) और 'भाग मिल्खा भाग' (2013) जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों ने उन्हें फिल्मफेयर और अन्य कई पुरस्कार दिलाए।

फरहान अख्तर का खेलों के प्रति प्रेम उनके प्रोफेशनल जीवन में भी दिखाई देता है। अक्सर वह शूटिंग के बीच क्रिकेट या फुटबॉल खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा कि जब वह फिल्मों के स्ट्रेस और व्यस्तता से थक जाते हैं, तो फुटबॉल खेलना उन्हें ताजगी और ऊर्जा देता है। वह अपने जीवन में खेलों को हमेशा एक प्राथमिकता मानते हैं।

फरहान ने अपने करियर में संगीत में भी पहचान बनाई। उन्होंने 'सेनोरिटा', 'पिछले सात दिनों में', 'तुम हो तो', 'यहां वहां', 'अंतरंगी यारी', और 'सोचा है' जैसे गानों से संगीत प्रतिभा को साबित किया। साथ ही, उन्होंने एक्सल एंटरटेनमेंट जैसे प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की।

 

Tags: Farhan Akhtar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD