Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुलतार सिंह संधवां और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा पंजाब राज्य खाद्य आयोग की नई लाइब्रेरी का उद्घाटन

लाइब्रेरी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, संवैधानिक प्रावधानों, न्यायिक फैसलों, कृषि, पोषण तथा लोक कल्याण योजनाओं से संबंधित शोध सामग्री से सुसज्जित

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurmeet Singh Khuddian, Bal Mukand Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 11:19 IST

एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत आज पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नवस्थापित लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन महात्मा गाँधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मगसीपा) सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में हुआ। इस लाइब्रेरी का संयुक्त रूप से उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिँह खुड्डियां ने किया।

इस अवसर पर फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकन्द शर्मा ने जानकारी दी कि पंजाब स्टेट फूड कमीशन देश का पहला राज्य फूड कमीशन संस्थान बन गया है जिसने औपचारिक रूप से अपनी लाइब्रेरी स्थापित की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्य अतिथि कुलतार सिंह संधवां ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरियां संवैधानिक संस्थानों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाती हैं और जनहित से जुड़े मामलों में सही दिशा प्रदान करती हैं।कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब स्टेट फूड कमीशन की यह पहल खाद्य सुरक्षा, किसानों के कल्याण तथा गरीब वर्ग के हित में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

फूड कमीशन के सदस्यों-विजय दत्त, चेतन प्रकाश धालीवाल एवं जसवीर सिंह सेखों-ने बताया कि यह लाइब्रेरी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, संवैधानिक प्रावधानों, न्यायिक निर्णयों, कृषि, पोषण तथा जनकल्याण योजनाओं से संबंधित पुस्तकों एवं शोध सामग्री से सुसज्जित है। इससे फूड कमीशन के कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा निष्पक्ष निर्णय-प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

नववर्ष के उपलक्ष्य में पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ, शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन एवं सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संगत का हार्दिक धन्यवाद किया।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurmeet Singh Khuddian , Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD