Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किए जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:52 IST

महापुरुष महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को साहस, कर्तव्य निष्ठा और दयालुता की सीख देता है यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा के धर्मगिरि स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। 

मुख्य अतिथि का स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिंह , प्रधानाचार्य ऐश्वर्या समयाल ,के.एस चंबयाल, टेक चंद और संस्था के समस्त गणमान्यों, अध्यापकों अभिभावकों और बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संबोधन के दौरान बाली ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के समस्त प्रशासन बच्चों और अभिभावकों को वार्षिक समारोह के लिए बधाई दी। 

उन्होंने कहा नगरोटा का यह स्कूल अनेकों बच्चों के जीवन को उज्जवल करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा यहां बच्चों द्वारा दी गई प्रत्येक प्रस्तुति बेहतरीन है जो कि समाज को एक संदेश देने का काम कर रही है इसके लिए बच्चों और अध्यापकों का परिश्रम सराहनीय है। 

उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 850 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का अपना वायदा भी पूरा किया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे.बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। 

जिसमें नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में भी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। बाली ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा उच्च शिक्षा को गुणवत्ता पूर्वक बनाने के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आने को निर्णय लिए जा रहे हैं जिसका लाभ हर वर्ग के बच्चों को मिलेगा। उन्होंने बच्चों को हमेशा नया सीखने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

इससे पूर्व प्रबंधक कुलदीप सिंह, टेक चंद और के.एस चंबयाल संबोधन के दौरान स्कूल के निर्माण से लेकर अब तक के स्कूल की विकास की गाथा का विवरण दिया। उन्होंने बताया उनकी संस्था द्वारा बच्चों को आगे ले जाने लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा स्कूल में एचपीसीए की डे अकैडमी स्थापित की गई हैं जहां पढ़ाई के साथ बच्चे खेलों में भी भविष्य बनाएंगे। उन्होंने बताया स्कूल में बच्चों और समस्त स्टाफ के लिए हास्टल बनाया गया है। प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट और स्कूल की समस्त गतिविधियों का विवरण दिया। 

उन्होंने बताया स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तो स्कूल के बच्चे अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते हैं और जिला राज्य स्तर तक स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने अनेकों मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यअतिथि ने स्कूल के मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने अपने निजी खाते से 5 लाख रुपये स्कूल के विकास पर खर्च करने के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने 50 हजार रुपये स्कूल के बच्चों के लिए भी दिए। मुख्य अतिथि ने परीक्षाओं खेलकूद प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को इनाम बांटे उन्होंने गणमान्य को भी स्मृति चिन्ह दिए।

यह रहे उपस्थित। मुख्य अतिथि सहित एसडीएम मुनीश शर्मा, प्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल, के.एस चंबयाल, टेकचंद, सुभाष पठानिया, अन्य गणमान्य, समस्त अध्यापक , अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD