Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जम्मू में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से की औपचारिक भेंट

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala, Abdul Rahim Rather, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला/जम्मू , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 16:47 IST

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जम्मू में अब्दुल रहीम राथर, विधानसभा अध्यक्ष जम्मू और कश्मीर विधानसभा से औपचारिक भेंट की।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सफलतापूर्वक लागू की गई पेपरलेस ई-विधान प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ई-विधान एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विधानसभा की समस्त कार्यवाही कागज रहित तरीके से संचालित की जाती है। 

इस प्रणाली के अंतर्गत प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक, संशोधन, कार्यसूची, कार्यवृत्त तथा अन्य सभी संसदीय दस्तावेज टैबलेट अथवा डिजिटल डिवाइस के माध्यम से माननीय सदस्यों को उपलब्ध कराए जाते हैं।उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली से न केवल समय और संसाधनों की बचत होती है, बल्कि कार्यवाही में पारदर्शिता, सटीकता और गति भी आती है।यह प्रणाली सदन की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे कागज की खपत में भारी कमी आती है। 

इसके अतिरिक्त, डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से संग्रहीत होने के कारण भविष्य में संदर्भ के लिए सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।केवल सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने ई-विधान प्रणाली की प्रशंसा की है और वे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा कर इस प्रणाली के तकनीकी ढांचे, संचालन प्रक्रिया और व्यावहारिक लाभों का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे, ताकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी इसे लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा सके।बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विधायी कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। 

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala , Abdul Rahim Rather , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD