Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

बर्थडे स्पेशल : कभी शाहरुख खान की फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं सागरिका घाटगे, होने लगी थी इनसिक्योरिटी

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 12:44 IST

हिंदी सिनेमा की चकाचौंध से भरी दुनिया पर हर कोई राज करना चाहता है और हर बैकग्राउंड से लोग अपनी किस्मत को आजमाने के लिए आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजघराने से ताल्लुक रखने वाली एक राजकुमारी भी हिंदी सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं? हम बात कर रहे हैं सागरिका घाटगे की, जिन्होंने पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया और 16 लड़कियों की टीम के बीच अपनी पहचान बनाई।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले स्थित कागल शहर के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सागरिका घाटगे बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थीं, क्योंकि उन्होंने अपने पिता को हमेशा स्क्रीन पर चमकते हुए देखा था। शाही परिवार में फिल्मों में काम करना बहुत छोटी बात मानी जाती थी, लेकिन सागरिका घाटगे के पिता विजयेंद्र घाटगे ने पर्दे पर लंबी पारी खेली थी और वे 'चितचोर', 'अनपढ़' और 'कसम भगवान की' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

अभिनेता ने टीवी पर भी कई धारावाहिकों में काम किया था। 8 जनवरी को जन्मीं सागरिका घाटगे बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वे शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' को ठुकराने वाली थीं। सागरिका का परिवार चाहता था कि वे पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें और फिर फिल्मों में काम करें, लेकिन तभी उन्हें अपनी दोस्त की मदद से 'चक दे इंडिया' के ऑडिशन के बारे में पता चला। 

सागरिका को पता चला कि फिल्म में 16 लड़कियों को कास्ट किया जाना है तो उन्हें लगा कि वे पहली ही फिल्म में 16 लड़कियों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाएंगी। ऐसे में उन्होंने ऑडिशन न देने का फैसला लिया था। सागरिका ने खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 16 लड़कियों की कास्टिंग सुनकर इनसिक्योरिटी होने लगी थी, लेकिन बाद में जाकर ऑडिशन दिया। 

उन्होंने बताया कि मेकर्स ने सभी के रोल को बहुत अच्छे से लिखा था और सबकी अलग जिंदगी थी। ऑडिशन देने के बाद उन्होंने फिल्म में हॉकी प्लेयर प्रीति सबरवाल की भूमिका निभाई थी। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सागरिका असल जिंदगी में भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। वे स्पोर्ट्स में भी अच्छी थीं, और ये भी एक कारण था फिल्म मिलने का।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD