Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

 

मास्टर शेफ इंडिया के सेट पर खिले प्यार के 'फूल'! कंटेस्टेंट ने डाले शेफ विकास खन्ना पर डोरे

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Master Chef India, Master Chef India Season 9
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 12:38 IST

सोनी टीवी पर 5 जनवरी से कुकिंग का बेस्ट शो 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9' का आगाज हो चुका है और शो में एक से बढ़कर एक जोड़ियों को देखा जा रहा है। इस बार शो में एक ऐसी कंटेस्टेंट को देखा गया, जिसका फोकस खाना बनाने पर नहीं, बल्कि विकास खन्ना पर है। शो में ऋतु नाम की कंटेस्टेंट शेफ को छेड़ती दिख रही हैं और विकास बड़े ही प्यार से उनकी सारी बातें मान रहे हैं।

सोनी लिव ने 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ऋतु नाम की कंटेस्टेंट आते ही विकास खन्ना से लिपट जाती हैं और कहती हैं कि वो विकास को बहुत पसंद करती हैं। रणवीर बरार और कुणाल कपूर को मौका मिल जाता है कि वे विकास को परेशान कर सकें, इसलिए वे ऋतु से कहते हैं कि विकास खन्ना असल जिंदगी में बहुत रोमांटिक किस्म के इंसान हैं। 

इतना सुनते ही ऋतु विकास को रोमांटिक शायरी सुनाती हैं और उनका हाथ पकड़कर रोमांस करती हैं। बेचारे विकास बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कंटेस्टेंट का दिल न टूटे, इसलिए उसका पूरा साथ देते हैं। 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9' में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट और जोड़ियों को देखा जा रहा है। हाल ही में शो में ऐसे कंटेस्टेंट को देखा गया था, जिनके दोनों हाथ ही नहीं थे। 

कंटेस्टेंट का नाम रतना तमांग था, जो नेपाल के काठमांडू से आए थे। रतना के दोनों हाथ नहीं थे, लेकिन फिर भी वे नकली हाथ की सहायता से खाना बनाते हैं। मास्टर शेफ में पहुंचे रतना ने बताया था कि पहले वे शेफ का काम करते थे, लेकिन एक एक्सीडेंट में उन्होंने अपने दोनों हाथ गवां दिए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। कंटेस्टेंट ने नकली हाथ की सहायता से ऐसे खाना बनाया कि तीनों शेफ हैरान हो गए। 

उनके हाथ में स्वाद के साथ-साथ नेपाल की पारंपरिक कला झलक रही थी। शेफ ने मास्टर शेफ का एप्रन भी रतना को पहनाया और अगले राउंड के लिए सिलेक्ट भी किया। रतना तमांग सोशल मीडिया पर कुकिंग की वीडियो पोस्ट करके अपना खुद का गुजारा करते हैं, क्योंकि दोनों हाथ न होने की वजह से वे कोई दूसरा काम नहीं कर पाते।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Master Chef India , Master Chef India Season 9

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD