Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बदलती सोच और डेटिंग स्टाइल ने 'स्प्लिट्सविला' शो को बनाया दर्शकों का फेवरेट : सनी लियोनी

Sunny Leone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Splitsvilla, MTV Splitsvilla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:28 IST

डेटिंग और रियलिटी शो की दुनिया में 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' हमेशा से खास जगह रखता आया है। पिछले कई सालों में यह शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है और अब 16वें सीजन के साथ यह एक बार फिर नए ट्विस्ट और रोमांच के साथ लौट रहा है। इस बार का सीजन 'स्प्लिट्सविला एक्स6: प्यार या पैसा' नाम से दर्शकों के सामने आएगा, जिसमें प्यार और पैसों के बीच प्रतियोगियों की जंग दिखाई जाएगी। 

इस सीजन को सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं। सनी ने कहा, ''स्प्लिट्सविला मेरे लिए हमेशा खास रहा है क्योंकि यह हर पीढ़ी के बदलते प्यार और रिश्तों की कहानी को दर्शाता है। समय के साथ न सिर्फ प्रतियोगियों की सोच बदली है, बल्कि डेटिंग का तरीका और प्यार की समझ भी बदल गई है। इस सीजन में भावनाओं और रिश्तों की परीक्षा पहले से कहीं ज्यादा होगी। 

प्रतियोगियों को अपने रिश्तों और दोस्ती की ताकत दिखानी होगी, जबकि ट्विस्ट और खेल की रणनीतियां उनके रास्ते में बाधा डालेंगी।'' इस बार शो में करण कुंद्रा को को-होस्ट के रूप में शामिल किया गया है। करण पिछले छह सालों में एमटीवी से दूर थे। अपनी वापसी को लेकर करण कुंद्रा ने कहा, ''शो के साथ जुड़कर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर लौट आया हूं। 

सनी लियोनी के साथ शो होस्ट करना मेरे लिए रोमांचक अनुभव है, क्योंकि उन्हें शो की अच्छी समझ है। मुझे यह देखने में भी बेहद मजा आएगा कि प्रतियोगी पैसा और प्यार दोनों में क्या चुनेंगे।'' इस सीजन में निया शर्मा और उर्फी जावेद को भी शामिल किया गया है। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी। 

इस बार शो में कुल 32 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे, जो अपनी रणनीति और समझदारी के बल पर जीतने की कोशिश करेंगे। सनी और करण दोनों ने बताया कि इस बार शो को हफ्ते में तीन बार प्रसारित किया जाएगा, जिससे दर्शकों को ज्यादा रोमांच, ड्रामा और मनोरंजन मिलेगा। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से शुरू होगा। ये एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शाम 7 बजे उपलब्ध होगा।

 

Tags: Sunny Leone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Splitsvilla , MTV Splitsvilla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD