Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'शाम यादगार बन गई', गोवा में दोस्तों संग 'धुरंधर' देखने पहुंचे अर्जुन रामपाल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arjun Rampal, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:18 IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल की नई फिल्म 'धुरंधर' में मेजर इकबाल के किरदार ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म की कहानी और कलाकारों की प्रभावशाली एक्टिंग ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा। इस बीच अभिनेता ने गोवा में अपने दोस्तों के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। 

अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं गोवा गैंगस्टर यानी दोस्तों के ग्रुप के साथ फिल्म देखने गया। फिल्म देखने के बाद हमने एक रेस्टोरेंट में डिनर किया। यहां स्वादिष्ट खाना और लजीज मिठाइयां परोसी गईं। डिनर के इस अनुभव ने फिल्म के उत्साह के साथ मिलकर शाम को यादगार शाम बना दिया।''

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए, जिसमें वह फिल्म हॉल में ग्रुप सेल्फी लेते हुए और डिनर के दौरान मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में डिनर के दौरान परोसे गए डेसर्ट पर फिल्म का नाम 'धुरंधर' चॉकलेट से लिखा हुआ दिखाई दिया। बता दें कि 'धुरंधर' फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। 

फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया है। कहानी 1999 के कंधार हाईजैक से शुरू होती है, जब सरकार को बंधकों को छुड़ाने के लिए तीन आतंकियों को रिहा करना पड़ा। 

आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) जवाबी कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन सरकारी पचड़ों के कारण कुछ नहीं कर पाते हैं। जब आतंकवादी संसद पर हमला करने की योजना बनाते हैं, तो सरकार को अजय सान्याल के 'ऑपरेशन धुरंधर' को हरी झंडी देनी पड़ती है। इसके लिए हमजा (रणवीर सिंह) को चुना जाता है। 

वह अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में घुसता है और गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के करीब पहुंचता है। हमजा गैंगवार में रहमान के बेटे की जान बचाकर उनके गैंग का खास सदस्य बन जाता है और लियारी क्षेत्र में मिशन पर लग जाता है। मिशन के दौरान वह जमील यमाली की बेटी एलीना (सारा अर्जुन) का इस्तेमाल करता है और बाद में उससे निकाह भी करता है। 

मिशन में हमजा का सामना आईएसआई चीफ मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होता है, जो उसकी आंखों के सामने 26/11 हमला करवाता है। वहीं, सत्ता बचाने के लिए जमील यमाली एसपी असलम (संजय दत्त) से रहमान को खत्म करने के लिए कहता है। अब 'धुरंधर' का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arjun Rampal , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD