Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत विकास के साथ खेल और प्रतिभा के मामले में भी विश्व स्तर पर अग्रणी : अभिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:07 IST

क्रिकेट हमेशा से भारत के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि गर्व और उत्साह का प्रतीक रहा है। हर बार जब भारतीय टीम कोई बड़ा मैच जीतती है, देशभर में खुशी का माहौल बन जाता है। लेकिन साल 2025 में भारत ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस बार सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट और ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी विश्व चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया। 

तीनों टीमों की एक साथ जीत देश के लिए महत्वपूर्ण पल है। इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में इस ऐतिहासिक पल की अहमियत को साझा किया। उन्होंने लिखा, ''तीनों टीमों का एक ही साल में विश्व चैंपियन बनना सिर्फ खेल की जीत नहीं, बल्कि देश की क्षमता और मेहनत का प्रतीक है। 

ऐसे पल यह दिखाते हैं कि भारत अब सिर्फ विकास की दिशा में बढ़ता देश ही नहीं, बल्कि खेल और प्रतिभा के मामले में भी विश्व स्तर पर अग्रणी है।'' अमिताभ बच्चन ने कहा, ''भारत को अक्सर 'थर्ड वर्ल्ड' देश कहा जाता है, लेकिन इस उपलब्धि ने उस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। अब देश को 'फर्स्ट वर्ल्ड नेशन' के रूप में देखा जाना चाहिए। 

इस जीत के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है, जिसे मैं बाद में बताऊंगा।'' अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कल्कि पार्ट 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि वह प्रभास की फिल्म 'कल्कि पार्ट 2' में नजर आएंगे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वह अब से पहले 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। 

साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। उनके अलावा, इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम किरदार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD