Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आखिरी एपिसोड के करीब 'कौन बनेगा करोड़पति 17', बोझिल महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:42 IST

बॉलीवुड के मेगास्टार और टीवी के जाने-माने होस्ट अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फैंस और दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। चाहे फिल्मों में उनकी भूमिका हो या छोटे पर्दे पर गेम शो की प्रस्तुति, उनके काम की ऊर्जा और जुनून हर किसी को प्रभावित करता है। इस बीच उनका लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' अपने सीजन के आखिरी एपिसोड की ओर बढ़ रहा है। 

ऐसे में उन्होंने अपने ब्लॉग में शो से जुड़े अनुभव साझा किए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ''शो जैसे-जैसे खत्म होने के करीब आ रहा है, मुझे समय धीमा महसूस होने लगा है। काम न होने की वजह से एक अजीब-सी सुस्ती और बेचैनी मेरे मन में उठ रही है।'' उन्होंने कहा, ''बिना काम के दिन जैसे लंबा और बोझिल लगने लगता है और यह अनुभव कभी-कभी थकान और तनाव भरा होता है।''

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आगे लिखा, ''काम की आदत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। यह समय ऐसा है जैसे मैं बिना किसी दिशा के बड़े मैदान में धीरे-धीरे चल रहा हूं। इसमें फंसकर थके हुए पैरों को बाहर निकालने और फिर से सक्रिय होने की पूरी कोशिश करूंगा।'' 'कौन बनेगा करोड़पति' मूल रूप से ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का हिंदी संस्करण है। 

यह शो 2000 में शुरू हुआ और तब से हिंदी भाषी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते रहे हैं, केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने एक सीजन के लिए उनकी जगह ली थी। शो का फॉर्मेट काफी रोचक और सरल है। इसमें कंटेस्टेंट से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है। 

अगर कंटेस्टेंट उत्तर देने में असमर्थ होते हैं या कोई संदेह होता है, तो उनके पास मदद लेने के लिए लाइफलाइन होती है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' सोनी टीवी और सोनी लिव पर उपलब्ध है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD