Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कपिल देव : भारत के महानतम ऑलराउंडर, जिन्होंने टीम इंडिया में जगाया आत्मविश्वास

Sports News, Cricket, Kapil Dev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:30 IST

भारत के महानतम ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव देश को पहला विश्व कप खिताब जिताने वाले कप्तान भी हैं। तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर कपिल देव ने भारतीय टीम में आत्मविश्वास जगाया। 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में जन्मे कपिलदेव रामलाल निखंज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

आखिरकार, अक्टूबर 1978 में उन्हें वनडे के बाद टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला। कपिल देव ने दोनों प्रारूपों में अपना पदार्पण पाकिस्तान के ही खिलाफ किया। कपिल देव ने अपने तीसरे ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 33 गेंदों में भारत का सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाया। 1979-80 में पाकिस्तान के विरुद्ध घरेलू सीरीज में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट के साथ बल्ले से 278 रन बनाए। 

भारत ने 6 मुकाबलों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। तेज और स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर कपिल देव मैच जिताऊ पारियों के लिए पहचाने गए। वह न सिर्फ तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे, बल्कि उन्होंने एक शानदार फील्डर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। 18 जून 1983 को खेले गए विश्व कप मैच में कपिल देव ने नाबाद 175 रन की पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। 

उस पारी में भारत ने महज 103 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। शीर्ष क्रम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मुकाबले को गंवा देगी, लेकिन कप्तान कपिल देव ने 138 गेंदों में 6 छक्कों और 16 चौकों के साथ 175 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 60 ओवरों के खेल तक 266/8 के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 57 ओवरों में महज 235 रन पर सिमट गई। बतौर गेंदबाज कपिल देव ने 11 ओवरों में महज 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था, लेकिन दुर्भाग्य से बीबीसी की हड़ताल के चलते मैच का टेलीकास्ट नहीं हुआ था। कपिल देव की कप्तानी में ही भारत ने इस विश्व कप को अपने नाम किया था।

कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 131 मैच खेले, जिसकी 227 पारियों में 31.05 की औसत के साथ 5,248 रन बनाने के अलावा 434 विकेट हासिल किए। वहीं, 225 वनडे मुकाबलों में 3,783 रन बनाने के साथ 253 विकेट निकाले। कपिल देव ने फर्स्ट क्लास करियर की 275 पारियों में 18 शतकों के साथ 11,356 रन बनाए, जबकि 310 लिस्ट ए मुकाबलों में 5,481 रन बनाने के साथ 335 विकेट निकाले। 

कपिल देव टेस्ट इतिहास में 5,000 रन और 400 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए कपिल देव को साल 1979-80 में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया, जिसके बाद साल 1982 में 'पद्मश्री पुरस्कार' से नवाजा गया। साल 1983 में उन्हें 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जबकि साल 1991 में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। 

साल 2008 में कपिल देव भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित हुए, जबकि साल 2010 में 'आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम' और साल 2013 में 'सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजे गए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Kapil Dev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD