Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंडियाज गॉट टैलेंट : अब तक ये टीम रही है विजेता, 1 से 11 सीजन तक के विनर्स पर एक नजर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Indias Got Talent
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:26 IST

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के 11वें सीजन की विजेता टीम घोषित हो चुकी है। कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस ग्रुप अमेजिंग अप्सरा ने अपनी हैरतअंगेज कोरियोग्राफी, फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी से ट्रॉफी जीत ली। डांस, सिंगिंग, मैजिक, एक्रोबैटिक्स और कॉमेडी जैसे विविध हुनर दिखाने वाला यह शो पहली बार साल 2009 में प्रसारित हुआ था।  

ग्लोबल गॉट टैलेंट फॉर्मेट पर आधारित शो ने भारत के छिपे टैलेंट को बड़ा मंच दिया है। इस सीजन में रोमांचक मुकाबले के बाद अमेजिंग अप्सरा ने सभी को पीछे छोड़ा। हालांकि, यह पहली टीम नहीं जिसके सिर जीत का ताज सजा है। इसके पहले के कई सीजन में सितारे अपने हुनर के साथ उभरकर सामने आए। ऑडिशन राउंड में जज चुनते हैं कि कौन प्रतिभागी आगे बढ़ेगा, जबकि सेमीफाइनल और फिनाले में दर्शक वोटिंग से विजेता तय करते हैं। 

शो ने भारत के छिपे हुए टैलेंट को बड़ा मंच दिया है। अब तक 11 सीजन हो चुके हैं, और हर सीजन में अलग-अलग जज और होस्ट रहे हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले सीजन का प्रसारण साल 2009 में हुआ था, जिसे निखिल चिनपा और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था। जज थे शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे और किरण खेर। पहले शो की विजेता टीम का नाम प्रिंस डांस ग्रुप था, जो बेरहामपुर, ओडिशा से थी। 

इस 56 सदस्यों वाले ग्रुप ने विष्णु दशावतार पर आधारित डांस से सबको प्रभावित किया था। शो के दूसरे सीजन का प्रसारण साल 2010 में हुआ, इसे भी निखिल चिनपा और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया और जज के तौर पर सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और साजिद खान थे। विजेता रही मेघालय की शिलांग चैंबर कोयर, जिसका नेतृत्व नील नोंगकिनरिह कर रहे थे। 

उनके हार्मोनी गायन ने दिल जीता था। साल 2011 में आए तीसरे सीजन को मेयांग चांग और गौतम रोड़े ने होस्ट किया था। जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र थे। विजेता बनी मुंबई की सुरेश और वर्नोन टीम, जो हिप-हॉप डांस में माहिर थी। मनीष पॉल और साइरस सहूकार ने चौथे सीजन की कमान संभाली थी, साल 2012 में प्रसारित शो की जज किरण खेर, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा (बाद में फराह खान) थे। 

इस सीजन की विजेता कोलकाता की सालसा जोड़ी सोनाली मजूमदार और माराजू सुमंत बनी। पांचवे सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया था, जिसका प्रसारण साल 2014 में हुआ और जज की कुर्सी पर मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर थे। विजेता बनी इंदौर से ताल्लुक रखने वाली रागिनी मक्खर की नादयोग अकादमी।

छठवें सीजन को भारती सिंह के साथ नकुल मेहता और सिद्धार्थ शुक्ला ने होस्ट किया। साल 2015 के शो में जज मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर बने। विजेता बने असम के एरियल डांसर माणिक पॉल। वहीं, सातवें सीजन के विजेता बने अमृतसर के बांसुरी वादक सुलेमान। शो को होस्ट भारती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने किया। जज फिर से मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर रहे।

शो के आठवें सीजन का प्रसारण साल 2018 में हुआ और इसे ऋत्विक धंजानी के साथ भारती सिंह ने होस्ट किया और जज मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर बने। इस सीजन के विजेता रहे राजस्थान के जावेद खान, जो क्लोज-अप मैजिशियन हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट के नौवें सीजन की मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की। जज थे किरण खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर। 

विजेता बनी अनोखी जोड़ी दिव्यांश और मनुराज। इन दोनों ने बीटबॉक्सिंग और बांसुरी की शानदार जुगलबंदी से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। यह सीजन साल 2022 में आया था। शो के दसवें सीजन की भी मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की। जज के तौर पर थे किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह। सीजन की विजेता बनी अबुजमढ़ मल्लखंब एकेडमी की टीम। 

छत्तीसगढ़ से आए इस ग्रुप ने पारंपरिक मल्लखंब एक्रोबैटिक्स की खतरनाक और सुंदर परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों को हैरान कर ट्रॉफी जीती। इंडियाज गॉट टैलेंट के 11वें सीजन को हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया। जज रहे मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान। फिनाले बेहद रोमांचक रहा। टॉप 7 फाइनलिस्ट थे - वी कंपनी, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वींस, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज। सभी ने डांस, स्टंट और एक्रोबैटिक्स जैसे अलग-अलग हुनर दिखाए। कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस टीम द अमेजिंग अप्सरा विजेता बनी।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Indias Got Talent

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD