Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

 

'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन इस थीम पर होगा आधारित, मिलेगा कुकिंग और एंटरटेनमेंट का नया अनुभव

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Master Chef India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:19 IST

लोकप्रिय रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' का सीजन 9 सोमवार से सोनी टीवी पर ऑन एयर हो रहा है। यह सोनी लिव पर भी उपलब्ध होगा। इस सीजन में दर्शकों को पहले से भी अधिक रोमांचक और मनोरंजक कंटेंट देखने को मिलेगा। शो की शुरू से खासियत रही है कि इसमें केवल कुकिंग की प्रतियोगिता नहीं होती, बल्कि प्रतिभागियों की मेहनत, रचनात्मकता और संघर्ष की कहानियां भी सामने आती हैं। 

सीजन 9 में इस पर और फोकस किया गया है। शो में प्रतिभागी अपने क्षेत्र, परिवार और अपनी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगे और हर चुनौती के जरिए भारत की विविधता को दिखाने की कोशिश करेंगे। सीजन 9 का थीम 'प्राइड ऑफ इंडिया' है, जिसका मकसद सिर्फ स्वाद को ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की वैल्यूज और यात्राओं को भी दिखाना है।

इसमें प्रतियोगियों को चुनौती दी जाएगी कि वे नए-नए और क्रिएटिव तरीके से व्यंजन बनाएं। प्रतियोगियों को हर एपिसोड में अलग-अलग टास्क और चैलेंज दिए जाएंगे, जिनमें उनकी कुकिंग स्किल, क्रिएटिविटी और टाइम मैनेजमेंट की परीक्षा ली जाएगी। शो में जजों की भूमिका इस बार भी महत्वपूर्ण है। रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज रहेंगे। 

इस सीजन में कुणाल कपूर की वापसी ने दर्शकों को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है। शो के हर एपिसोड में दर्शकों को रोमांचक चैलेंज, प्रतियोगियों की मेहनत और नए व्यंजनों की रेसिपी देखने को मिलेंगी। इस बार शो में कई ऐसे टास्क होंगे, जहां प्रतिभागी जोड़ी बनाकर काम करेंगे। यह साझेदारी, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का एक नया अध्याय लेकर आएगा।

इस बार का सीजन न केवल प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देगा, बल्कि दर्शकों को खाना बनाने की नई प्रेरणा भी देगा। प्रतियोगियों की मेहनत, उनकी क्रिएटिविटी और जजों के सुझाव के साथ यह शो दर्शकों को कुकिंग के प्रति प्रेरित करता है। शो को लेकर रणवीर बरार ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि हर प्रतिभागी अपने खाने में अपने भारत की झलक दिखाए, वो भारत जो परंपरा और आधुनिकता, सरलता और विविधता, साहस और जिज्ञासा इन सभी का मेल है। जज इस बार सिर्फ खाना नहीं चखेंगे, बल्कि उस खाने में छुपी भावनाओं और पहचान को भी समझने की कोशिश करेंगे।'' 'मास्टरशेफ इंडिया' हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Master Chef India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD