Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

संगीत और अभिनय में माहिर दिलजीत दोसांझ, जानें गुरुद्वारे के कीर्तन से ग्लोबल स्टेज तक का सफर

Diljit Dosanjh, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:06 IST

पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बचपन से ही उनकी आवाज में एक जादू था, जो लोगों के दिलों को छू लेता था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी गायिकी की शुरुआत गुरुद्वारों में कीर्तन से की थी। उनके इस अनुभव की झलक आज भी संगीत और स्टेज पर परफॉर्मेंस में दिखती है।  

आज दिलजीत का नाम न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। उनके फैंस उनकी आवाज और अभिनय दोनों के दीवाने हैं। दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर जिले के छोटे से गांव दोसांझ कलां में हुआ था। उनका परिवार बहुत साधारण था और शुरुआती दिनों में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

यही वजह थी कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लुधियाना चले गए और वहीं अपने रिश्तेदार के घर रहने लगे। दिलजीत ने स्कूली पढ़ाई यहीं पूरी की। पढ़ाई से ज्यादा उनका मन संगीत में लगता था। वह अक्सर गुरुद्वारों के कीर्तन में गाया करते थे। लोगों की सराहना ने उन्हें यह महसूस करवाया कि उनकी आवाज में जादू है। गुरुद्वारे में गाने की शुरुआत ने ही उनके करियर का आधार रखा। 

धीरे-धीरे वह शादियों और छोटे कार्यक्रमों में गाने लगे। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें जल्द ही पहचान दिलाई। 2003 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'इश्क दा उड़ा अड़ा' रिलीज किया, जिसने उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद उनका दूसरा एल्बम 'स्माइल' आया और फिर 2009 में 'द नेक्स्ट लेवल' रिलीज हुआ। 

इन एल्बम्स में उनके गाने हिट रहे। इसके अलावा, उन्होंने 'पटियाला पैग', 'लवर', और 'प्रॉपर पटोला' जैसे कई हिट सॉन्ग्स दिए। गुरुद्वारे से मिली संगीत की सीख उनके गानों में हमेशा झलकती रही। उनकी गायिकी में वह भावपूर्ण शैली है, जो दर्शकों को जोड़ती है। यही कारण है कि उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में टिकट आसानी से नहीं मिलती और अगर मिलती भी है तो कीमतें बहुत ऊंची होती हैं। 

उनका फैन-फॉलोइंग उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों तक फैली हुई है। एक एक्टर के रूप में भी दिलजीत ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 2011 में पंजाबी फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उनकी हिट फिल्में आईं, जैसे 'जट्ट एंड जूलिएट', 'सुपर सिंघ', और 'अंबरसरिया'। 

बॉलीवुड में उनकी शुरुआत 2016 में क्राइम थ्रिलर 'उड़ता पंजाब' से हुई, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकन भी मिला। इसके बाद उन्होंने 'गुड न्यूज' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्में कीं, जो दर्शकों और आलोचकों दोनों की पसंदीदा रहीं। दिलजीत दोसांझ ने समाज सेवा से भी नाम कमाया। 2013 में उन्होंने सांझ फाउंडेशन शुरू किया, जो बच्चों और बुजुर्गों की मदद करता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD