Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भरत व्यास बर्थडे : बॉलीवुड गानों के जादूगर, जिनके शब्द आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

Special Day, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:03 IST

गाने सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, कभी-कभी ये आपके दिल में इस कदर उतर जाते हैं कि फिर उन्हें भूल पाना नामुमकिन हो जाता है। चाहे खुशियों का कोई पल हो या किसी दर्दभरी याद की कसक, कुछ गाने हर स्थिति में आपके दिल के करीब महसूस होते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं, जो सिर्फ गाने लिखते ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों की बातें भी गीतों में उतार देते हैं। 

ऐसे ही एक माटी से जुड़े हुए गीतकार थे भरत व्यास। भरत व्यास, जो बॉलीवुड के पॉपुलर गीतकारों में गिने जाते हैं, वो सिर्फ शब्दों के जादूगर ही नहीं थे, बल्कि लोगों के जज्बातों को छू जाने वाले कलाकार भी थे। उनके गीतों में आपको सिर्फ प्यार या खुशी नहीं मिलेगी, बल्कि जिंदगी की छोटी-छोटी बातें, रिश्तों की नाजुकियत और कभी-कभी अधूरी ख्वाहिशें भी इतनी सरल भाषा में मिलती हैं कि लगे जैसे कोई आपके दिल की बात कर रहा हो।

भरत व्यास का जन्म 6 जनवरी 1918 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। वे मूलरूप से चुरू जिले से थे। बचपन से ही उनमें कवि प्रतिभा दिखने लगी थी और सिर्फ 17-18 साल की उम्र तक आते-आते वे लिखने लगे थे। चुरू से मैट्रिक करने के बाद वे कलकत्ता चले गए, जहां उन्होंने अपनी लेखनी को और निखारा। उनका पहला लिखा गीत था 'आओ वीरो हिलमिल गाए वंदे मातरम,' और इसके अलावा उन्होंने 'रामू चन्ना' नामक नाटक भी लिखा।

1942 के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। शुरू में उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय किया और गाना भी गाया, लेकिन असली पहचान उन्हें गीत लेखन से मिली। हिंदी फिल्मों में उनका पहला बड़ा ब्रेक 1943 में रिलीज हुई फिल्म 'दुहाई' से आया। नूरजहां और शांता आप्टे जैसे कलाकारों ने उनके गीतों को आवाज दी। इसके बाद उनकी रचनाएं लगातार लोकप्रिय होती गईं।

भरत व्यास ने सिर्फ फिल्मी गीत ही नहीं लिखे, बल्कि नाटकों और रिकॉर्डिंग के लिए भी राजस्थानी गीत रचे। उनके गाने सरल और दिल को छू लेने वाले होते थे। चाहे सारंगा, नवरंग, रानी रूपमती या गूंज उठी शहनाई जैसी फिल्में हों, उनके गीतों के बोल हर पीढ़ी के दिल तक पहुंचे। आ लौट के आजा मीत, निर्बल से लडाई बलवान की, ऐ मालिक तेरे बंदे हम जैसे गीत आज भी याद किए जाते हैं।

उनकी लेखनी में एक खास बात यह थी कि वे आम इंसान की भावनाओं को भी बड़े सहज अंदाज में पेश कर देते थे। प्यार, दोस्ती, दर्द, उत्सव, हर भावना उनके गीतों में इतनी खूबसूरती से मिलती कि सुनने वाला खुद को उस कहानी का हिस्सा महसूस करता। यही वजह है कि उनके गीत समय की कसौटी पर खरे साबित हुए और आज भी अमर हैं।

भरत व्यास का जीवन भी उनके गीतों की तरह प्रेरक था। उन्होंने मुंबई में अपनी जड़ों से जुड़े रहकर काम किया और फिल्मों की चमक-दमक के बीच भी सादगी और सच्चाई बनाए रखी। उनके छोटे भाई बृजमोहन व्यास भी अभिनेता थे, लेकिन भरत व्यास की पहचान हमेशा गीतों से जुड़ी रही। 4 जुलाई 1982 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनके शब्द और गीत आज भी हमारे साथ हैं। उनके गाने न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि सोचने, महसूस करने और यादों में खो जाने का माध्यम हैं।

 

Tags: Special Day , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD