Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट : 58 टीमें, एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी! जानिए किस ग्रुप में कौन?

Volleyball
Volleyball
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:27 IST

72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4-11 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों की 58 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह इस चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन आज सुबह किया है।

पुरुषों में राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और झारखंड को 'ग्रुप ए' में रखा गया है, जबकि 'ग्रुप बी' में सर्विस, तमिलनाडु, पंजाब और रेलवे की टीमें मौजूद हैं। 'ग्रुप सी' में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप डी में गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर को रखा गया है।

'ग्रुप ई' में केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, डीएनएच दीव और दमन और नागालैंड को शामिल किया गया है। वहीं, 'ग्रुप एफ' में दिल्ली के साथ चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख यू.टी., और पांडिचेरी शामिल हैं। महिलाओं में 'ग्रुप ए' में केरल, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। वहीं, 'ग्रुप बी' में रेलवे, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और चंडीगढ़ को रखा गया है।

'ग्रुप सी' में उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और मणिपुर को शामिल किया गया है। वहीं, 'ग्रुप डी' में गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पांडिचेरी और नागालैंड को रखा गया है। 'ग्रुप ई' में दिल्ली, तेलंगाना, बिहार, मध्य प्रदेश और लद्दाख को शामिल किया गया है। 'ग्रुप एफ' में तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर के साथ महाराष्ट्र की टीम को रखा गया है।

4-7 जनवरी के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद 8 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा। 10 जनवरी को सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं, जबकि 11 जनवरी को मेडल राउंड का आयोजन होगा। सभी टीमें पहले लीग (राउंड रॉबिन) मैच खेलेंगी। लीग के बाद ए1, ए2, ए3 और बी1, बी2, बी3, यानी कुल 6 टीमें सीधे नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करेंगी। शेष टीमें ए4, बी4, सी1, डी1, ई1 और एफ1 में से 2 टीमें प्लेऑफ जीतकर नॉकआउट में जाएंगी।

 

Tags: Sports News , Volleyball , National Volleyball Tournament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD