Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे पैसे, क्या कहता है नियम?

Cricket, IPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:15 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिले निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए बने अपने स्क्वॉड से बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि क्या केकेआर रहमान नीलामी में लगाई गई कीमत रहमान को देगी। आइए जानते हैं कि नियम क्या कहता है। 

आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदने के बाद उसके लिए लगाई गई कीमत को फ्रेंचाइजी के पर्स से लॉक कर दिया जाता है। मुस्ताफिजुर रहमान का मामला अलग है और संवेदनशील है। उन्हें चोट या निजी कारण से नहीं, बल्कि भारत-बांग्लादेश के बीच खराब हो चुके राजनीतिक और सुरक्षा हालातों की वजह से केकेआर ने रिलीज किया है।

ऐसे में आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर करने का निर्देश देती है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है। इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है। यह एक ऐसी असाधारण परिस्थिति है जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती। 

इन मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए अनुबंध को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती। इसलिए केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोई राशि नहीं मिलेगी। आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को नीलामी का आयोजन किया गया था। नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश में बदले राजनीतिक हालात में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है जिसमें कई जानें जा चुकी हैं। हिंदुओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं को भारत के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भारी विरोध किया है और किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने का विरोध किया है।

इसे लेकर बड़े स्तर पर कैंपेन चलाए गए हैं। आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को न खिलाने की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीआई ने 3 जनवरी को केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। बीसीसीआई के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया था। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , BCCI , Kolkata Knight Riders , KKR , Mustafizur Rahman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD