Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'जब कार्तिक आर्यन ने शादी में किया फ्री डांस', अभिनेता ने शेयर किया मजेदार किस्सा

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 15:53 IST

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही साधारण और मजेदार भी होती है। बड़े पर्दे पर रोमांस, एक्शन और कॉमेडी करने वाले कलाकार जब अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करते हैं, तो फैंस बड़ी ही दिलचस्पी के साथ सुनते है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में, जब अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी से जुड़ा एक मज़ेदार अनुभव सबके साथ साझा किया, जिसने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में उनके काम को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच वह अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गए, जहां उनका स्वागत शो के होस्ट कपिल शर्मा ने किया। बातचीत के दौरान कार्तिक ने अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी से जुड़ा मजेदार खुलासा किया। 

उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बहन की शादी में परिवार के सदस्य की तरह नहीं, बल्कि एक मेहमान की तरह शामिल हुआ था। शादी की सारी तैयारियों की जिम्मेदारी मां और बहन ने संभाली थी। मेरा रोल सिर्फ शादी एंजॉय करने का था।'' कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैंने अपनी ही बहन की शादी में बिना किसी फीस के डांस किया। 

उसने मुझे एक रुपया तक नहीं दिया।'' यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। शो के दौरान कार्तिक और अनन्या ने जेनजी की सोच, प्यार के मायने और रिश्तों के नए नियमों पर भी अपनी राय रखी। दोनों कलाकारों ने बताया कि आज की जनरेशन रिश्तों में किन बातों को अहम मानती है और किन चीजों को रेड फ्लैग या ग्रीन फ्लैग समझती है।

एपिसोड में अभिनेता और कमीडियन सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी का तड़का लगाने का काम किया। उन्होंने अपने जबरदस्त डायलॉग्स और सुपरस्टार स्टाइल से दर्शकों को खूब हंसाया। शो का माहौल और मजेदार तब हो गया, जब किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और खुद कार्तिक आर्यन अपने-अपने मजेदार किरदारों में नजर आए।

किकू शारदा 'सोना' नाम की सिक्योरिटी लेडी बने, कृष्णा अभिषेक ड्रामेटिक 'मोनालिका' के रूप में आए और कार्तिक ने एक बार फिर अपने फेमस किरदार 'रूह बाबा' को दोहराया। इन सभी किरदारों के बीच की नोकझोंक और कॉमिक टाइमिंग ने शो को और भी मजेदार बना दिया। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' शो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD