Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश के युवाओं के लिए जरूरी है 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म : वरुण धवन

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:04 IST

अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। देशभक्ति फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता ने कहा कि देश के युवाओं के लिए 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म बेहद जरूरी है। फिल्म 'बॉर्डर 2' के आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वरुण धवन बेहद भावुक नजर आए। 

राजस्थान के ऐतिहासिक लोंगेवाला में आयोजित इवेंट में वरुण ने बताया कि उनका बचपन का सपना पूरा हुआ। वह फिल्म में वर्दीधारी सैनिक का रोल निभाना चाहते थे। वरुण ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा, “सनी सर ने बताया कि बचपन में 'हकीकत' फिल्म देखकर उन्हें सेना पर फिल्म बनाने की इच्छा हुई। ठीक वैसे ही मैंने बचपन में 'बॉर्डर' देखी और मेरे मन में सैनिक का किरदार निभाने की चाहत जगी। 

यह सब सनी सर की वजह से हुआ।” उन्होंने आगे कहा, "'बॉर्डर' ने देश के बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई और हर किसी के मन में सेना के प्रति गर्व पैदा किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे ऑपरेशंस देखकर देश पर भरोसा बढ़ता है। भारत प्यार, शांति और भाईचारे में विश्वास करता है, लेकिन युवाओं को यह समझाने के लिए 'बॉर्डर' जैसी फिल्में बहुत जरूरी हैं कि हमारा देश कितना ताकतवर है। 

सच बताऊं तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 'घर कब आओगे' जैसे गाने का हिस्सा बनूंगा या 'बॉर्डर 2' में लीड रोल करूंगा। वरुण ने फिल्म की अहमियत बताते हुए कहा, “जब-जब कोई हमारी धरती की ओर आंख उठाएगा, हम करारा जवाब देंगे। 'बॉर्डर 2' बहुत जरूरी फिल्म है। अगर 1971 में हम किसी दूसरे देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ सकते थे, तो अपनी आजादी के लिए भी लड़ेंगे और यही ताकत फिल्म में दिखाई देगी।” 

अंत में उन्होंने फिल्म का दमदार डायलॉग बोला, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।” 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD