Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली के गांवों में जिम, सोलर लाइटें और बेंच लोगों को समर्पित किए

युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना प्रमुख एजेंडा: सांसद कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kulwant Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 11:35 IST

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने विधायक मोहाली कुलवंत सिंह के साथ मिलकर आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नव-निर्मित जनकल्याण सुविधाएं जैसे ओपन जिम, सोलर लाइटें और बेंच जनता को समर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपी लैड) फंड के तहत मानक माजरा, मानकपुर कल्लर और गीगा माजरा गांवों में ओपन जिम की स्थापना के लिए 3-3 लाख रुपये जारी किए गए थे, जिससे विशेष रूप से युवाओं में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि गीगा माजरा गांव में 1 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं, जबकि मानक माजरा गांव में 1 लाख रुपये की लागत से 15 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार हुआ है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, इंटर-यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल के गोल्ड मेडलिस्ट सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि युवाओं में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना उनका प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने बताया कि एमपी लैड फंड के तहत श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलाचौर क्षेत्र में 2-3 वॉलीबॉल मैदान, चमकौर साहिब क्षेत्र में 2 बास्केटबॉल ग्राउंड तथा खिज़राबाद में एक बास्केटबॉल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने गांवों के संतुलित विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विधायक कुलवंत सिंह ने इन जनहितैषी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट गांवों में जीवन स्तर को काफी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 3200 स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 34 खेल मैदान मोहाली विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। विधायक ने यह भी बताया कि 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शीघ्र लागू की जा रही है, जिससे प्रत्येक परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।ग्रामीणों ने सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक कुलवंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता को समर्पित किए जाने पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर परमजीत कौर (सरपंच, मानक माजरा), गुरप्रीत सिंह, दलवीर सिंह, अमन शर्मा (पंच), सुखी पंच, जसवंत सिंह, अमनदीप, हरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह (सरपंच, गीगा माजरा), रविंदर सिंह (सरपंच, मानकपुर कल्लर), मुख्तियार सिंह (सरपंच, कुरड़ा), जगतार सिंह जग्गी (मानकपुर कल्लर), गुरजंट सिंह (सरपंच, पत्तों), गुरजंट सिंह (सरपंच, गुडाना), अवतार सिंह (मौली), कर्मापुरी (सरपंच, गोबिंदगढ़), गुरप्रीत सिंह चहल, गुरप्रीत सिंह (कुरड़ा), रणधीर सिंह (सरपंच, चाओ माजरा), हरबिंदर सिंह सैनी, हरपाल सिंह चन्ना, तरलोचन सिंह, मनदीप (मटौर), अकबिंदर सिंह गोसल, दर्शन सिंह (मटौर), हरमीत सिंह, विक्रम संधू, हरपाल सिंह बराड़, करमजीत कुमार (सरपंच, झिऊरहेड़ी), गुरजंट सिंह (सरपंच, भागो माजरा) सहित विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kulwant Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD