Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉर्डर-2 : वरुण धवन ने बिना नाम लिए दी पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी, किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sunny Deol, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जैसलमेर , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 18:00 IST

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'बॉर्डर-2' का क्रेज सोशल मीडिया पर बना हुआ है। शुक्रवार को फिल्म का आइकॉनिक गाना 'घर कब आओगे' जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के पास लॉन्च किया गया। जहां बीएसएफ के जवानों को सम्मानित भी किया गया, लेकिन सॉन्ग लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को चेतावनी दी है। 

उन्होंने कहा कि जो देश दूसरे देश को आजादी दिला सकता है, वो अपनी आजादी के लिए भी लड़ सकता है। 'बॉर्डर-2' के आइकॉनिक गाने 'घर कब आओगे' के सॉन्ग लॉन्च पर अभिनेता वरुण धवन पूरे जोश के साथ दिखे। उन्होंने लॉन्च पर कहा कि वे बचपन से ही देश की रक्षा में तैनात भारतीय जवानों के साहस पर बनी फिल्म में काम करना चाहते थे। 

उन्होंने कहा, "मैंने बचपन में बॉर्डर देखी थी और तब मुझे पहली बार महसूस हुआ था कि मुझे भी देशभक्ति से भरी फिल्म में काम करना है। इस मंच पर खड़े होकर मैं देख रहा हूं कि हर जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर्स लगे हुए हैं। वैसे तो हमारा देश बहुत अमन, शांति और प्यार वाला देश है, लेकिन कभी-कभी बहुत जरूरी है 'बॉर्डर-2' जैसी फिल्मों का आना, क्योंकि इससे हमारे देश के जो यूथ हैं, उन्हें हम सबको बता दें कि हमारे देश में वो जज्बा है, वो हिम्मत है, जब-जब हमारी धरती मां को कोई आंख भी उठाकर देखेगा, तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।"

वरुण ने साल 1971 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के विभाजन का भी जिक्र किया और कहा, "अगर हम एक ओर पर 1971 में दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो उसी वक्त हम खुद के फ्रीडम के लिए लड़ भी सकते हैं। ये जज्बा और हिम्मत आज भी हमारी सेना में मौजूद है।" अभिनेता ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है। इससे पहले सनी देओल भी फिल्म को लेकर इमोशनल नजर आए।

उन्होंने बताया कि वे अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'हकीकत' को देखकर बहुत प्रेरित हुए थे और उन्होंने फैसला लिया था कि एक फिल्म ऐसी करनी है। बता दें कि साल की शुरुआत में भी भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। वहीं आज बांग्लादेश में भी हालात ठीक नहीं हैं। वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी फिल्म के जरिए दोनों देशों को कड़ा संदेश दिया है।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sunny Deol , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD