Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजय हजारे ट्रॉफी : हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Vijay Hazare Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 17:55 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक लगाया है। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया। 

हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी। उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद उनकी रन बनाने की गति अचानक बढ़ गई। री के 39वें ओवर में हार्दिक तूफान लेकर आए। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक के सामने गेंदबाजी के लिए बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े आए।

हार्दिक ने पार्थ के ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक ने अगली 6 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। हार्दिक 92 गेंद पर 11 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक की इस शतकीय पारी की बदौलत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए। 

हार्दिक के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। विष्णु सोलंकी ने 26, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और अतित सेठ ने 21 रन बनाए। विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें हार्दिक का विकेट भी शामिल रहा। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखडे ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक की एक ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से पार्थ ने 10 ओवर में 80 रन लुटाए। प्रफुल हिंगे को 1 विकेट मिला। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Vijay Hazare Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD