Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 17:04 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चम्बा जिले से आए गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखे, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रस्तुत सुझावों पर शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। इनमें गुज्जर हॉस्टल साहू में घुमंतू परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता देने, प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को सरल बनाने, बाहरवीं कक्षा तक शिक्षा उपलब्ध करवाने, रहने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हॉस्टल में बच्चों की संख्या 25 से बढ़ाकर 100 करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों द्वारा गांव पहलुई, कुड़था, धनग्रां एवं खिलगानोतु में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला कुरेना को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा देने, चुराह तहसील की भगेइगड़ पंचायत के कंगेला गांव में माध्यमिक पाठशाला खोलने, सरकार द्वारा बंद किए गए गुज्जर हॉस्टल किहार एवं कलसुईं को पुनः आरंभ करने तथा तीसा तहसील में नया गुज्जर हॉस्टल खोलने की मांग पर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को इस दिशा में संभावनाएं तलाश कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिए कि दूरदराज के ऐसे क्षेत्रों, जहां विद्यालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां समग्र शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालय से वंचित बच्चों के लिए गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटी) स्थापित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप विशेष शिक्षा प्रदान की जा सके।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को गुज्जर समुदाय के लिए जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए समुदाय के कुछ लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करने तथा विशेष रूप से महिलाओं को दाई का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए। 

इसके साथ ही बच्चों के लिए मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने के लिए भी जरूरी कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। प्रतिनिधियों की मांग पर उपायुक्त ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संबंधित विभाग को उपयुक्त समाधान तलाशने के निर्देश दिए। वहीं, गुज्जर समुदाय की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दूध उत्पादन को व्यवस्थित कर उसे मिल्कफेड से जोड़ने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया।

बैठक में एसडीएम प्रियांशु खाती, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, बीडीओ महेश चंद ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, प्रारंभिक शिक्षा विभाग से बलबीर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग गुणवत्ता से भाग सिंह, अध्यक्ष गुज्जर कल्याण सभा हसन दीन, सचिव मोहम्मद रफी, प्रेस सचिव अलादित्ता सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD