Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड के साहिबगंज में ऑटो और टैंकर की टक्कर, स्कूली बच्ची समेत चार की मौत

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबगंज , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 13:03 IST

झारखंड के साहिबगंज जिले में शुक्रवार को यात्रियों से भरे एक ऑटो और ऑयल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक स्कूली बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बरहेट–बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के समीप हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो बरहेट से बरहड़वा की ओर जा रहा था, जबकि ऑयल टैंकर बरहड़वा से बरहेट की ओर आ रहा था। ऑटो में सवार सभी यात्री डाहूजोर चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन गंतव्य से पहले ही यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा रांगा गांव निवासी 30 वर्षीय समरा साह, घटियारी गांव की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन, डाहूजोर की 6 वर्षीय स्कूली छात्रा शांति हेम्ब्रम और ऑटो चालक अमल कुमार की मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतना में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहड़वा और रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD