Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

जब नरेश अय्यर ने जीता एआर रहमान का दिल, एक मौके ने रातोंरात बना दिया स्टार

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Naresh Iyer
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 18:55 IST

बॉलीवुड गानों का क्रेज विदेशों में भी खूब देखने को मिलता है। इन गानों को बनाने में संगीतकारों और गायकों की मेहनत लगी होती है। ऐसे ही एक युवा और शानदार गायकों में से एक हैं नरेश अय्यर। उनके गाने हर किसी का दिल छू लेते हैं। खास बात यह है कि नरेश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के रियलिटी शो 'सुपर सिंगर' से की थी। 

उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनकी आवाज इतनी खास होगी कि खुद एआर रहमान जैसे बड़े संगीतकार उनके गाने सुनकर प्रभावित हो जाएंगे और फिल्मों में गाने का मौका देंगे। नरेश अय्यर का जन्म 3 जनवरी 1981 को मुंबई में हुआ। उनके माता-पिता खुद शास्त्रीय संगीत के गायक थे।

घर में बचपन से ही संगीत का माहौल था, और नरेश ने इसे स्कूल की पढ़ाई की तरह सीखा। उन्होंने छोटी उम्र से ही गायन में रुचि दिखाई और धीरे-धीरे अपनी आवाज और गायिकी को निखारा। किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मन्ना डे उनके पसंदीदा गायक थे। 

इनके अलावा केके, चित्रा और एसपी बालासुब्रमण्यम जैसी आवाजों ने भी उनके संगीत की समझ को गहरा किया। नरेश ने अपने करियर की शुरुआत करते हुए चैनल वी के 'सुपर सिंगर' शो में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता ने उनके जीवन का रुख बदल दिया। 

वहां उनकी आवाज को सुनकर एआर रहमान ने उन्हें फिल्म 'रंग दे बसंती' के लिए चुना। उनका गाया हुआ 'रुबरू' और 'पाठशाला' गाना काफी लोकप्रिय हुआ। उनकी आवाज में एक अलग तरह की ऊर्जा और मिठास थी, जिसने दर्शकों के साथ-साथ संगीतकारों का भी ध्यान खींचा।

इसके बाद, नरेश ने कई फिल्मों में गाने गाए। 'जाने तू या जाने ना' के गाने 'पप्पू कैंट डांस साला' और 'नजरें मिलाना नजरें चुराना' ने युवाओं के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने 'दिल्ली 6' में 'काला बंदर' जैसे गानों में भी अपनी गायिकी का जादू दिखाया। 

नरेश सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं। मेहनत और प्रतिभा के चलते उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 'रुबरू' के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, और अपने करियर के पहले ही साल में उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Naresh Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD