Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समाज को सही दिशा देते हैं साहित्यकार: विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल पर सात पुस्तकों के लोकार्पण का ऐतिहासिक अवसर

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 15:47 IST

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नव वर्ष के पहले दिन शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर सभागार में 7 पुस्तकों का लोकार्पण किया। इनमें हिन्दी के प्रसिद्ध लेकर एस.आर. हरनोट की प्रसिद्ध पुस्तकें मंदिर और लोक श्रुतियां तथा कुन्जोम, सुदर्शन वशिष्ठ की पुस्तक किन्नर कैलाश से मणिमहेश, अजेय की पुस्तक रोहतांग आर-पार का तीसरा संस्करण, टाशी छेरिंग नेगी की किन्नौर, लाहुल के युवा लेखक छेप राम की संस्कृति के सात अध्याय और अखिलेश पाठक की देवभूमि की आत्मा शामिल थीं।

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह पुस्तकें हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा हिमाचल के मन्दिरों और लोक संस्कृति पर आधारित हैं। लोक निर्माण मंत्री नेे लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी रचनाओं के माध्यम से लोक संस्कृति, लोक भाषा, बोलियां, परम्पराएं, रीति-रिवाज आदि धरोहर पीढ़ी दर पीढ़ी प्रसारित होती हैं। 

उन्होंने कहा कि इतिहास को उसके वास्तविक स्वरूप में समाज के समक्ष लाने का कार्य सच्चे व ईमानदार लेखक निडर होकर करते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन से युवाओं का किताबे पढ़ने के प्रति रुझान कम हुआ है। 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के नियंत्रित तथा रचनात्मक उपयोग के साथ ही युवाओं को किताबंे भी नियमित रूप से पढ़नी चाहिए क्योंकि जो ज्ञान और गंभीर चिंतन हमें किताबों से मिलता है वह कहीं और से उपलब्ध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जयपुर और कसौली की तरह शिमला में भी लिटरेचर फेेस्टिवल का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश की साहित्य संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान सभी लेखकों ने अपनी रचनाओं की रचना-प्रक्रिया और उपयोगिता पर सारगर्भित बातें रखीं। यह कार्यक्रम हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच तथा आधार प्रकाशन प्राइवेट लिमेटिड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायक ओम प्रकाश जी द्वारा लोकगीत गाकर किया गया। मंच संचालन युवा कवि आलोचक सत्यनारायण स्नेही ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव वरिष्ठ शिक्षाविद् लेखक जगदीश बाली ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सचिव शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर, वरिष्ठ और युवा लेखक, साहित्य प्रेमी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD