Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जैकी श्रॉफ ने सुभाष घई को बताया अपनी सफलता का असली 'हीरो'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Jackie Shroff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 12:58 IST

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ का नाम आज भला कौन नहीं जानता है। अपने खास अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर वह आज की जेनरेशन के भी पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। जैकी अपनी सफलता का श्रेय एक्टिंग का मौका देने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई को देते हैं। अभिनेता का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्ममेकर सुभाष घई को अपनी सिनेमाई सफर का असली हीरो बताते नजर आ रहे हैं। 

आईआईएफए अवॉर्ड के एक पुराने वीडियो में जैकी भावुक होते हुए सुभाष घई का आभार जताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैकी कहते नजर आए, “मैं एक चॉल का लड़का हूं। झुग्गी में रहता था। मुझे एक्टिंग का कोई आइडिया नहीं था। सुभाष घई ने मुझे हीरो बनने का मौका दिया और मैं हीरो बन गया। मुझे नहीं पता उन्होंने मुझसे यह कैसे करवाया। 

मुझे हिंदी भी ठीक से नहीं आती। मेरी भाषा अलग है। लेकिन, सुभाष घई ने मुझे गाइड किया, काबिल बनाया और अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर्स के साथ खड़े होने का मंच दिया। सुभाष, मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। आपने मुझे यहां तक पहुंचाया। बहुत-बहुत धन्यवाद।” बता दें, जैकी श्रॉफ की जिंदगी आसान नहीं बल्कि मुश्किलों भरी थी। 

वह मुंबई की चॉल में रहते थे और परिवार की आर्थिक तंगी के कारण स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने घर चलाने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए, फिर मॉडलिंग में किस्मत आजमाई। एक्टिंग उनका प्लान नहीं था, लेकिन साल 1983 में सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें ब्रेक मिला। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

मीनाक्षी शेषाद्री के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। जैकी के करियर में सफलता के साथ चुनौतियां भी आईं। करियर में उतार-चढ़ाव आए, कई फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन जैकी ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को बदला और रोमांटिक हीरो से लेकर गंभीर रोल तक निभाए। जैकी ने ‘परिंदा’, ‘गर्दिश’, ‘रंगीला’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में काम किया, जहां उनके एक्टिंग की तारीफ हुई। 

इन फिल्मों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई और क्रिटिक्स से प्रशंसा दिलाई। जैकी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्टार बनने के बाद भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उनका जमीनी अंदाज, आध्यात्मिक सोच और अनोखी स्टाइल आज भी फैंस को पसंद है। अभिनेता मेनस्ट्रीम के साथ-साथ रीजनल सिनेमा में भी सक्रिय हैं। 

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jackie Shroff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD