Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

जसवीर सिंह गढ़ी नए साल के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

कहा,श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए देश भर के सवा 6 करोड़ रविदास भाईचारे को लामबंद किया जाएगा

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 11:35 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी आज नए साल के अवसर पर डेरा श्री 108 संत सरवण दास जी सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की चढ़दी कला के लिए अरदास की। डेरे के वर्तमान गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व 20 फरवरी 2027 को संत निरंजन दास जी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर बनारस की धरती पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक 650 साल के प्रकाश पर्व को पूरा रविदास भाईचारा एकजुट होकर मनाए, इसके लिए देश भर में रविदास भाईचारे को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की बाणी सर्व-सांझीवालता का संदेश देती है और हमें गुरु जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनकी महान शिक्षाओं पर पहरा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में रविदास भाईचारे की करीब सवा 6 करोड़ आबादी है। उन्होंने कहा कि पूरी जनता तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को पहुंचाने के लिए देश भर में बड़े स्तर पर लहर पैदा की जाएगी। जिसकी शुरुआत पंजाब में रविदास भाईचारे से की जा रही है।

चेयरमैन श्री गढ़ी ने कहा कि इस कड़ी के तहत आने वाले तीन महीनों में श्री गुरु रविदास महाराज को मानने वाली सभी संस्थाओं और डेरों तक पहुंच बनाई जाएगी और सबको एक कड़ी में पिरोकर 650वें प्रकाश पर्व समागमों को पूरी श्रद्धा, भावना और मर्यादा के अनुसार सुचारू ढंग से मनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी को मानने वाली संस्थाओं सहित विभिन्न भाईचारों को शामिल करके गुरु जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब में बड़ी जागरूकता लहर खड़ी की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस प्रयास की शुरुआत आज डेरा श्री 108 संत सरवण दास जी सचखंड बल्लां से की गई है। इस अवसर पर जिला भलाई अधिकारी रणबीर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD