Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

संभावनाओं का साल 2026 : ओटीटी पर दस्तक देंगी ये बड़ी पॉपुलर वेब सीरीज, हीरामंडी-2 भी शामिल

OTT, Web Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 18:15 IST

साल 2026, सिर्फ फिल्मों के नजरिए से ही बेहतरीन नहीं रहने वाला है, बल्कि इस साल मेगा बजट की बड़ी वेब सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। कुछ ओटीटी सीरीज सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, जबकि कुछ नई सीरीज थ्रिलर और सस्पेंस के साथ फैंस का दिल जीतने वाली हैं। आज हम साल 2026 में रिलीज होने वाली ओटीटी सीरीज के बारे में जानकारी देंगे।

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। सीरीज भले ही विवादों में रही, लेकिन नेटफ्लिक्स की रैंकिंग में टॉप वन पर रही थी। अब साल 2026 में सीरीज का दूसरा पार्ट, हीरामंडी-2, रिलीज हो सकता है। हीरामंडी-2 की अनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है।

सीरीज में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी जैसे स्टार्स दिख सकते हैं। साल 2009 में सोनी लिव पर रिलीज हुई सीरीज 'गुल्लक' का पांचवा सीजन इसी साल हो सकता है। सीरीज में मध्यवर्गीय परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली परेशानियों से लेकर छोटी-छोटी खुशियों को दिखाया गया है। सीरीज में संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटे आनंद "अन्नू" मिश्रा और अमन मिश्रा की कहानी को देसी तड़के के साथ दिखाया गया है।

साल 2020 में 'पंचायत' वेब सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था। पहले सीजन को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था और अब इसी साल सीरीज का पांचवां सीजन रिलीज होगा। सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन रिलीज की तारीख पर संशय बना हुआ है। सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे किरदार देखने को मिलेंगे।

इमरान हाशमी की ओटीटी सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' इसी साल रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में इमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज से अभिनेता का लुक भी जारी कर दिया गया है। सीरीज को 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। जुए के खेल में होने वाले खतरे और जोखिम को दिखाती सीरीज 'मटका किंग' भी इसी साल रिलीज होगी। 

सीरीज में विजय वर्मा, कृतिका कामरा और साईं ताम्हणकर दिखने वाले हैं। माना जा रहा है कि सीरीज मार्च से पहले रिलीज हो जाएगी, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट आना बाकी है। सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे। इम्तियाज अली की वेब सीरीज 'ओ साथी रे' इसी साल ओटीटी पर दस्तक देगी। सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल जैसे चेहरे देखने को मिलेंगे। 

सीरीज के इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। भूमि सीरीज में डीसीपी की भूमिका में दिखेंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पूरी ताकत झोंक देंगी। मर्डर मिस्ट्री के तार सियासत से जुड़े होंगे, जो उनके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे।

'ऑपरेशन सफेद सागर' भी साल 2026 में ओटीटी पर दस्तक देगी। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। सीरीज एक शानदार वॉर ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें समंदर के रास्ते से दुश्मनों से लड़ने के लिए एक सैनिक को कितनी परेशानी और तनाव से गुजरना पड़ता है, ये दिखाया जाएगा। कहानी को 1999 की कारगिल वॉर से जोड़ा गया है।

 

Tags: OTT , Web Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD