Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है 'आज मेरे पिया घर आवेंगे', जानें कैलाश खेर के गाने की इनसाइड स्टोरी

Kailash Kher, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 15:54 IST

सूफी से लेकर क्लासिकल संगीत में मोहब्बत और प्यार से सराबोर गाने सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन बात जब कैलाश खेर जैसे सिंगर की आती है, तो गाने की हर पंक्ति का अपना वजूद होता है और उनके गाने और आवाज सीधा दिल पर असर करती है। आज 700 गानों में अपनी आवाज देने वाले कैलाश खेर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 

सिंगर ने 'अल्लाह के बंदे हंस दे' और 'रब्बा इश्क न होवे' जैसे गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर का 'आज मेरे पिया घर आवेंगे' रोमांटिक नहीं बल्कि स्पिरिचुअल सॉन्ग है? शादी-ब्याह में बजने वाले 'आज मेरे पिया घर आवेंगे' गाने को लेकर लोगों के बीच धारणा है कि दुल्हन अपने पिया के लिए सज रही है और उनके स्वागत की तैयारी कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। 

ये गाना आत्मा और परमात्मा के मिलन को दिखाता है। गाने की पहली पंक्ति 'हे री सखी मंगल गाओ री, धरती अंबर सजाओ री, आज उतरेगी पी की सवारी' का अर्थ है कि एक आत्मा, जो शरीर को त्याग चुकी है, वो अपने परमात्मा यानी अपने 'पी' से मिलने के लिए उत्साहित है। 

आत्मा खुद का 'शृंगार' कर रही है, खुद को बुरे कर्मों से मुक्त करती है और अब अपने 'पी' से मिलना चाहती है। कैलाश खेर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि गाना बनाने की प्रेरणा उन्हें मौत से ही मिली थी। उन्होंने खुद बताया था कि 21 नवंबर के दिन मेरे पिता जोर-जोर से हरे राम और भगवान के भजनों को चिल्ला-चिल्ला कर गा रहे थे, जो देखने में नॉर्मल नहीं लग रहा था। 

वे अपने भगवान में लीन थे और मुख पर सिर्फ 'ईश्वर' का नाम था। मैंने उनसे पूछा कि पिताजी, आप ठीक हैं? लेकिन तभी उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन उनके चेहरे पर एक खुशी और शांति थी, जैसे वे अपने परमात्मा से मिलकर पूर्ण हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता को अहसास हो चुका है कि वे आज परमात्मा में लीन होने वाले हैं और वे खुश थे, सुकून में थे। पिता की मौत के बाद कैलाश टूट गए थे, क्योंकि उनके पिता ने ही उन्हें संगीत का ज्ञान दिया था। पिता की मौत के दिन भी उन्होंने स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी, क्योंकि उस वक्त वे अपने करियर के संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे।

पिता की मौत के बाद ही आत्मा और परमात्मा के इस रिश्ते को उन्होंने शब्दों के माध्यम से गीत में पिरोकर एक मार्मिक गीत बनाया। सिंगर ने कहा था कि ये गाना उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि ये उन्हें उनके पिता की याद दिलाता है।

 

Tags: Kailash Kher , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD