Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'हैप्पी न्यू ईयर' से 'ये जवानी है दीवानी' तक, परिवार के साथ देखें नए संकल्प, प्यार और दोस्ती से भरपूर फिल्में

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Yeh Jawaani Hai Deewani, Happy New Year
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 11:56 IST

साल 2026 का स्वागत करने के लिए आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी उत्साहित हैं। कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें न्यू ईयर ईव की शानदार झलक देखने को मिलती है। परिवार के साथ इन फिल्मों का मजा भी ले सकते हैं। ये सीन पार्टी, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के साथ ही नए संकल्प, दोस्ती और प्यार जैसी खूबसूरती के साथ भरे हैं, जो नए साल के उत्साह को दोगुना कर देते हैं।

सबसे पहले फराह खान निर्देशित 'हैप्पी न्यू ईयर' है। साल 2014 में आई इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। पूरी फिल्म न्यू ईयर ईव पर दुबई में सेट है, जहां एक टीम डांस कॉम्पिटिशन के बहाने हीरे चुराने की प्लानिंग करती है। 

वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड सेलिब्रेशन में 'इंडिया वाले', 'मनवा लागे' जैसे गानों पर धमाकेदार डांस सीन हैं। न्यू ईयर की रात का जश्न, लाइट्स और फायरवर्क्स के साथ यह फिल्म पार्टी मूड के लिए परफेक्ट है। अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दीवानी' साल 2013 में आई थी, जिसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन लीड रोल में हैं। 

फिल्म का सबसे यादगार सीन मनाली में न्यू ईयर पार्टी का है। बर्फीले पहाड़ों के बीच दोस्तों का ग्रुप 'हैप्पी न्यू ईयर' चीयर करता है, डांस करता है और बॉन्फायर के इर्द-गिर्द मस्ती करता है। 'कबीरा' और 'बदतमीज दिल' जैसे गाने हैं, जो नए साल के जश्न के लिए बेहतरीन हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' कभी पुरानी ना होने वाली फिल्म है। 

साल 2011 में आई फिल्म नए संकल्प, प्यार और दोस्ती को पर्दे पर बखूबी पेश करती है। परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन के साथ नसीरुद्दीन शाह और एरियाना काब्रोल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

तीन दोस्तों की स्पेन यात्रा पर आधारित यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जीवन के मायनों की खूबसूरत कहानी बयां करती है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'अंजाना अंजानी' साल 2010 में आई थी, जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार हैं। दोनों न्यूयॉर्क की न्यू ईयर ईव पर मिलते हैं, जब जिंदगी से हताश होकर सुसाइड की कोशिश करते हैं। 

लेकिन, टाइम्स स्क्वायर में पार्टी, डांस और जश्न के दौरान वे एक-दूसरे को जिंदगी का नया मौका देने के लिए राजी करते हैं। यह सीन उम्मीद, रोमांस और नए साल की पॉजिटिव एनर्जी से भरा है। नए साल की शुरुआत एनर्जी और नए संकल्प के साथ करना चाहते हैं तो राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 इडियट्स' बेस्ट चॉइस है। साल 2009 में रिलीज हुई मास्टरपीस आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान की शानदार एक्टिंग से सजी है। 

फिल्म में कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा और प्यार तो है ही, साथ ही जिंदगी को देते सबक भी हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी 'दोस्ताना' साल 2008 में सिनेमाघरों में आई थी, जिसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिकाओं में हैं। मियामी बीच पर न्यू ईयर पार्टी का सीन कॉमेडी और मस्ती से भरपूर है। तीनों दोस्त बीच पर डांस करते हैं, जश्न मनाते हैं और मजेदार परिस्थिति बनती है।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Yeh Jawaani Hai Deewani , Happy New Year

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD