Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 इतिहास में भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार किया 5-0 से क्लीन स्वीप

Sports News, Cricket, Harmanpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 16:10 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया है। ऐसा तीसरी बार है, जब भारतीय महिलाओं ने किसी टीम के विरुद्ध 5-0 के अंतर से टी20 सीरीज अपने नाम की।  इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगला मैच 7 विकेट से जीता।

टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच में 221 रन बनाकर 30 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद अंतिम मुकाबले को 15 रन से अपने नाम किया। 9-20 नवंबर के बीच वेस्टइंडीज में खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के सभी मैच टीम इंडिया ने जीते थे। 

भारतीय महिलाओं ने पहला मैच 84 रन से अपने नाम करने के बाद अगले मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी। सीरीज का चौथा मुकाबला बारिश के चलते 9-9 ओवरों का था, जिसमें भारत ने 5 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद अंतिम मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया था।

भारत ने अप्रैल-मई 2024 के बीच बांग्लादेश के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज के सभी मैच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए थे। भारत ने पहला मुकाबला 44 रन से जीता। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 19 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मैच 7 विकेट से अपने नाम किया।

चौथे मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 56 रन से जीतने के बाद भारत ने अंतिम मैच 21 रन से जीता। श्रीलंकाई महिला टीम ने टी20 इतिहास में अब तक सिर्फ चार बार पांच मुकाबलों की सीरीज खेली है। ऐसा पहला मौका है, जब श्रीलंका को 0-5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Harmanpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD