Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नेपोटिज्म पर बोलीं शर्मिला टैगोर, 'हर पेशे में बच्चों का माता-पिता से प्रभावित होना सामान्य, इसमें कुछ गलत नहीं'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sharmila Tagore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:17 IST

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर पिछले कई सालों से बहस चलती आ रही है। हर बार जब कोई स्टार किड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो लोग इसे लेकर अपनी राय साझा करते हैं। इस कड़ी में वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने विचार साझा किए और नेपोटिज्म और विरासत के बीच के अंतर को समझाया। सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, ''बच्चा अपने माता-पिता के काम से प्रभावित होता है, यह पूरी तरह से स्वाभाविक है। 

बच्चों का प्रेरित होना सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। डॉक्टर, वकील, पेंटर, संगीतकार, हर पेशे में बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं और उनकी तरह बनना चाहते हैं। यह एक सामान्य बात है और इसमें कुछ गलत नहीं है।''शर्मिला ने कहा, ''बच्चों पर माता-पिता का प्रभाव होना बिल्कुल प्राकृतिक है और यह किसी भी पेशे के लिए सामान्य है। सोहा की बेटी इनाया अपनी मां को काम करते हुए देखकर प्रभावित हो रही हैं। अगर सोहा पॉडकास्ट करती हैं, तो इनाया उसमें रुचि दिखा रही हैं और धीरे-धीरे उसे समझने लगी हैं।''

शर्मिला ने कहा, ''अगर कोई माता-पिता या स्टार बहुत प्रभावशाली हैं, तो वह अपने बच्चे को पहला काम दिला सकते हैं। लेकिन इसके बाद, इंडस्ट्री में यह पूरी तरह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे उस कलाकार को पसंद करते हैं या नहीं। पहला मौका मिलना आसान हो सकता है, लेकिन आगे की सफलता दर्शकों की पसंद और कलाकार की मेहनत पर निर्भर करती है।''उन्होंने कहा, ''अगर माता-पिता का प्रभाव बहुत ज्यादा है, तो शायद वह अपने बच्चे को दूसरा मौका भी दिला दें। लेकिन उनका प्रभाव यहीं तक ही सीमित होता है।''

शर्मिला ने आगे कहा, ''फिल्म निर्माता भी बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं। अगर किसी अभिनेता या स्टारकिड का नाम पहले से जाना-पहचाना है, तो यह प्रोड्यूसर के लिए थोड़ी सुरक्षा की तरह काम करता है। अगर आप इसे नेपोटिज्म कहते हैं, तो हो सकता है प्रोड्यूसर को इसमें ज्यादा फायदा हो, क्योंकि पहले से जाने-पहचाने नामों में एडवरटाइजिंग पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। 

यह सिर्फ शुरुआती मदद है, लेकिन उसके बाद कलाकार की मेहनत और दर्शकों की पसंद ही तय करती है कि वह आगे बढ़ेगा या नहीं।''उन्होंने कहा, ''किसी भी स्टारकिड को केवल नाम की वजह से लगातार सफलता मिलना असंभव है। असली परीक्षा यही है कि वह अपने काम और प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित कर पाए।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sharmila Tagore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD